डोनाल्ड ट्रंप ने दी सीधी चेतावनी,नए साल तक समझौता नहीं हुआ तो फिर शुरू होगी जंग
मनोज बिसारिया | 23 Nov 2026
नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर नए साल तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ तो वह ईरान पर दोबारा सैन्य हमला करने के पक्ष में हैं।फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने ईरान के बातचीत करने के तरीके की आलोचना की। ट्रंप ने ईरानी पक्ष को प्रोफेशनल टैप डांसर्स बताया। ट्रंप का कहना था कि ईरान लगातार बातचीत कर रहा है,लेकिन इससे कोई ठोस नतीजा नहीं निकल रहा है। ट्रंप ने कहा कि वे हर समय बात करते हैं,वे सिर्फ बातें करते हैं, लेकिन यह सब बकवास है।
ईरानी जहाजों को लेकर ट्रंप की बड़ी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल टैंकरों को लेकर भी सख्त बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के टैंकर अमेरिकी नाकेबंदी को चुनौती देने की कोशिश करेंगे।ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो सभी समुद्र की तलहटी में होंगे,ठीक ईरान की नौसेना की तरह। बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर तनाव बना हुआ है।ट्रंप पहले भी बातचीत में ईरान की ओर से रखी जा रही शर्तों पर नाराजगी जता चुके हैं।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर ईरान ने रखी शर्त
इससे एक दिन पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने को लेकर बयान दिया था।ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक अराघची ने कहा कि अगर अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक उचित शर्तें मान लेता है तो होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलना मुश्किल नहीं होगा।अल जजीरा की रिपोर्ट में भी इस बयान का जिक्र किया गया है।अराघची ने कहा कि इस संकट को खत्म करने के लिए अमेरिका को अपनी गलतियां माननी होंगी और पहले किए गए वादों को पूरा करना होगा।अराघची ने गाजा की स्थिति पर चर्चा के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन की आपात बैठक बुलाने की भी मांग की।अराघची ने गाजा के हालात को खामोश नरसंहार बताया।
बहरीन में अमेरिकी एयर डिफेंस रडार पर हमला किया
इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है।अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सरकारी टीवी चैनल IRIB पर प्रसारित बयान में IRGC ने कहा कि उसके एयरोस्पेस फोर्स ने बहरीन के अल-रिफा और अवाली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के मुताबिक इन ठिकानों पर अमेरिका के पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े रडार मौजूद थे।पैट्रियट सिस्टम का इस्तेमाल हवाई हमलों से बचाव के लिए किया जाता है।
अमेरिकी महंगाई के आंकड़े जारी,गिरावट के बाद सोना 2700 और चांदी 6000 उछली
भारत ने लंदन से फिर निकाला अपना 60 टन सोना,कैसे होती है शिफ्टिंग,क्या है आरबीआई के प्लान का राज
ट्रेड डील पर भारत को फिर से डराने लगे ट्रंप,अभी 17...नहीं माने तो 25 फीसदी टैरिफ की धमकी,क्या करेगा भारत
ट्रेड डील का इंतजार हुआ लंबा,भारत समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप,क्या होगा असर
रियल एस्टेट ने डुबाया,अब चीन को बचाएगा सोना,धड़ाधड़ गोल्ड खरीद रहे ड्रैगन का गोल्डन प्लान डिकोड
सोने-चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी,अभी और गिरेगा दाम,अगले 15 दिन बेहद अहम,इन 3 रिपोर्ट से तय होगा रेट
मिडिल ईस्ट जंग पर भारी तेल की ओवर सप्लाई,फिर नीचे आए क्रूड ऑयल के दाम,घटकर क्या रह गया रेट
देश में महंगाई काट रही बवाल,सरसों का तेल 258 तक पहुंचा,150 पर पहुंची अरहर की दाल,दूध में उबाल
अयोध्या से जनकपुर के बीच पहली ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
चढ़ा सोना पर गिरा बाजार, सेंसेक्स 965 अंक डूबा,गायब हो गई शेयर मार्केट की तेजी
सस्ते सोने के बीच मीठे पर महंगाई की तगड़ी मार,चीनी 70 के पार,सरकार की तमाम कोशिशें हो रही हैं फेल
भारत की ग्रोथ रोकने की कोशिश कर रहा चीन,अमेरिकी रिपोर्ट में दावा-कहा इसी वजह से ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान को दी मदद
मिडटर्म के बाद ट्रंप के बदलने लगे सुर,कभी बताया था बेजान इकोनॉमी,अब फेडरल रिजर्व को कह रहे-भारत की 7% ग्रोथ से सीखो
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved