सस्ते सोने के बीच मीठे पर महंगाई की तगड़ी मार,चीनी 70 के पार,सरकार की तमाम कोशिशें हो रही हैं फेल


सस्ते सोने के बीच मीठे पर महंगाई की तगड़ी मार,चीनी 70 के पार,सरकार की तमाम कोशिशें हो रही हैं फेल

मनोज बिसारिया | 21 Nov 2026

 

नई दिल्ली।सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट की चर्चा सबकी जुबान पर है।सोना 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया,तो चांदी 2.75 लाख रुपये तक सस्ती हो गई।आपकी सुबह-शाम वाली चाय पर महंगाई का साया पड़ गया है।सरकार ने तमाम उपाय गए लिए,लेकिन चीनी के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा।

देश के कई शहरों में चीनी का दाम 70 रुपये से ऊपर पहुंच गया है।अगर आप ब्लिंकिंट,बिग बास्केट जैसे क्विक कॉमर्स साइट से चीनी ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, तो आपको 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक कीमत चुकानी पड़ रही है।बीते एक महीने में चीनी की कीमत में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।हैरानी की बात ये है कि चीनी के उत्पादन में 4 गुना बढ़ोतरी हुई है,लेकिन दाम गिरने के बजाए 30 फीसदी तक उछल गए।  चीनी की औसत खुदरा कीमत 60 रुपये के करीब पर पहुंच चुकी है,जबकि पिछले साल समान अविध में चीनी के दाम 46 रुपये प्रति किलो के आसपास थे।प्रोडक्शन की बात करें तो इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक 15 नवंबर तक  भारत में 2.36 मिलियन टन चीनी का उत्पादन हो चुका था,जो साल के शुरुआत में 1.15 मिलियन टन था। घरेलू बाजार में चीनी के पर्याप्त स्टॉक हैं, सप्लाई चेन बेहतर है,लेकिन इसके बावजूद चीनी की कीमतें नीचे नहीं आ रही हैं।

घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार की ओर से कई कोशिशें की गई।सरकार ने सितंबर तक चीनी के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया।दिसंबर 2026 तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात को ड्यूटी फ्री कर दिया, ताकि बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।सरकार जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए स्टॉक की सीमिट तय कर दी,लेकिन सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही है।चीनी के दाम में गिरावट नहीं आ रही है।दिल्ली में चीनी की कीमत करीब 39 फीसदी,मुंबई में 40 फीसदी,कोलकाता में 38 फीसदी महंगी हो गई।

कोलकाता में चीनी की कीमत 69 रुपये प्रति किलो

दिल्ली में 64 रुपये प्रति किलो

मुंबई में 63 रुपये प्रति किलो

रांची में 63 रुपये प्रति किलो  

कानपुर  में 64 रुपये किलो

पटना में 62 से 64 रुपये किलो  

क्यों नहीं घट रहे हैं चीनी के दाम

ग्लोबल मार्केट में चीनी की कीमतों में 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।अलनीनो इफेक्ट,बायोफ्यूज में गन्ने की बढ़ती डिमांड और एक्सपोर्ट पर लगी पाबंदियों ने चीनी के सप्लाई चेन को प्रभावित किया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की तंग आपूर्ति और ऊंची कीमतों ने घरेलू बाजार पर दबाव डाला है। महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बारिश की कमी और सूखे ने गन्ने के फसल को प्रभावित किया है।फसल को हुए नुकसान, शुरुआती स्टॉक और त्योहारी-वेडिंग सीजन में मांग के चलते दाम ऊंचे बने हुए हैं।इन सारे फैक्टर्स ने चीनी की कीमतों को बढ़ाने का काम किया है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved