चांदी ने भारी गिरावट के बाद तोड़ा 1980 का रिकॉर्ड,आज एक्सप्लेनर में जानें सोना -चांदी और कितने सस्ते होंगे


चांदी ने भारी गिरावट के बाद तोड़ा 1980 का रिकॉर्ड,आज एक्सप्लेनर में जानें सोना -चांदी और कितने सस्ते होंगे

मनोज बिसारिया | 19 Nov 2026

 

नई दिल्ली।साल 2025 के आखिरी महीने और साल 2026 की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमते ऐसे बढ़ रही थी जैसे कीमतों में पंख लग गया हो।चांदी का भाव 121 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया।सोना 5100 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया।बीते एक महीने से कीमतों में अब उलटा रुख देखने को मिल रहा है।कीमत उतनी ही तेजी से अब गिर रही है।ऐसे में निवेशक परेशान है,लेकिन भारत में शादियों का सीजन चालू है,ऐसे में ग्राहकों के लिए ये अच्छी खबर है। ज्वेलर्स की दुकानों पर भीड़ फिर से बढ़ने लगी है।इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी की कीमत में तेज गिरावट से सिर्फ 30 मिनट में 37.20 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।साथ ही एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में सोना कई शहरों में करीब 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, इसके अलावा चांदी की कीमत 1980 के स्तर के नीचे चली गायी, इसको और आसान भाषा में समझें तो,किसी व्यक्ति ने अगर चांदी में उस समय निवेश किया होता तो, अब उसके निवेश किए 10 हजार रुपये 46 साल बाद 8800 रुपये रह जाते, यानी पैसे बढ़ने की जगह कम हो जाते।रिटर्न निगेटिव हो गया है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।सोने की कीमत लगभग 3,756 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 3,704 डॉलर पर है। चांदी की कीमत भी चार्ट में करीब 45.8 डॉलर से फिसलकर 44.7 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी है।

सोने और चांदी की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर में आई तेजी है।इंटरनेशनल मार्केट में इनकी कीमत आम तौर पर डॉलर में तय होती है।डॉलर मजबूत होने पर रुपये या दूसरी करेंसी में खरीदारी करने वालों के लिए सोना और चांदी महंगे पड़ते हैं,ऐसे में कुछ खरीदार अपनी खरीदारी तेजी से कम होने लगती है,मांग कम होते ही कीमत गिर जाती है।इसके अलावा सोना और चांदी ब्याज देने वाले निवेश नहीं हैं, इसलिए जब निवेशकों को बैंक जमा या बॉन्ड जैसे ऑप्शन पर ज्यादा ब्याज मिलने लगता है।निवेशक तुरंत पैसा निकालकर अन्य ऑप्शन में निवेश करना शुरू कर देते हैं।

अमेरिकी सेंट्रल बैंक,फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर भी बाजार में चिंता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर की पॉलिसी में ब्याज दर आधा फीसदी बढ़ा सकता है।कई रिपोर्टों में 2027 की पहली तिमाही में भी आधा फीसदी तक बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।

बैंक ऑफ अमेरिका की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि चांदी की कीमतों को मजबूत अमेरिकी डॉलर,महंगे कच्चे तेल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ाने का डर सता रहा है।चांदी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है। डॉलर मजबूत होने पर दूसरी करेंसी में चांदी खरीदना महंगा पड़ता है,ऐसे में खरीदारी कम होने लगती है।वहीं दूसरी ओर क्रूड की कीमतों से विश्व में परेशानी लगातार बढ़ रही है।तेल महंगा रहने से महंगाई की चिंता बढ़ रही है,ऐसे हालात में निवेशक यह देखने लगते हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाएगा। अगर ब्याज दरें बढ़ी तो निवेशकों के लिए दूसरे निवेश विकल्प भी और बेहतर हो जाएंगे,जहां कम रिस्क में ज्यादा मुनाफा होगा।

आम्रपाली गुजरात के चिराग ठक्कर के मुताबिक सोने और चांदी में गिरावट अभी थमने की संभावना कम है,कीमतें और गिर सकती है,क्योंकि फंडामेंट और टेक्निकल स्तर पर दोनों जगह सोने और चांदी की कीमतें कमजोर नज़र आ रही है। पहला कारण अमेरिकी सेंट्रल आने वाले दिनों में ब्याज दरें बढ़ाएगा, इसकी संभावना बहुत ज्यादा है,इसीलिए यहां से कीमतें 4-5 फीसदी और गिर सकती है।

तेज गिरावट के बावजूद बीओएफए बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट में आए अनुमान बताते हैं कि साल 2027 में चांदी 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।बैंक का कहना है कि अगर व्यापक आर्थिक दबाव कम होते हैं तो चांदी को आगे सहारा मिल सकता है।बीओएफए के अनुमान के मुताबिक 2026 में चांदी की सप्लाई मांग से 910 टन अधिक रह सकती है,लेकिन 2027 में तस्वीर बदलने का अनुमान है।बैंक को उस साल चांदी की मांग, उपलब्ध सप्लाई से 852 टन ज्यादा रहने की आशंका है।

रिपोर्ट आगे बताती हैं कि सोलर और ईटीएफ डिमांड गिरी है, लेकिन आगे चलकर ये बढ़ सकती है।खासकर ईटीएफ डिमांड में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।दूसरी तरफ बीओएफए का 2027 के लिए चांदी में तेजी का अनुमान है।

बैंक ऑफ अमेरिका का अनुमान है कि व्यापक आर्थिक दबाव कम होने पर 2027 में चांदी 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।बैंक के मुताबिक 2026 में बाजार में 910 टन का सप्लाई सरप्लस हो सकता है, यानी अनुमानित सप्लाई मांग से ज्यादा रह सकती है। 2027 में 852 टन का सप्लाई डेफिसिट हो सकता है,यानी अनुमानित डिमांड उपलब्ध सप्लाई से ज्यादा हो सकती है।

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने अपने मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स में सोने और चांदी का निवेश धीरे-धीरे बढ़ाने की योजना बताई है। 18 नवंबर को आई नई रिपोर्ट के मुताबिक, फंड अभी अपने बेंचमार्क के मुकाबले दोनों मेटल्स में कम निवेश हुआ है,अब उसने भाव गिरने पर तय नियमों से खरीदारी शुरू कर रहे हैं।

डीएसपी का कहना है कि चांदी की कीमत 47 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने पर फंड पोर्टफोलियो में 0.5 फीसदी निवेश जोड़ा जाएगा,इसके बाद हर 2 डॉलर की गिरावट पर 0.5 फीसदी और खरीदेगा।

कीमत 42 डॉलर से नीचे जाने पर अतिरिक्त खरीदारी की योजना है।सोने में करीब 3,850 डॉलर प्रति औंस पर 0.5 फू निवेश जोड़ा जा सकता है,इसके बाद हर 100 डॉलर की गिरावट पर फंड इतनी ही हिस्सेदारी और बढ़ाएगा।

डीएसपी के अपने नोट में कहा है कि सोना अनुमानित भाव से करीब 15 फीसदी और चांदी करीब 28 फीसदी नीचे है।फंड डिमांड, डॉलर की चाल और सोने-चांदी की कीमत के रेश्यो पर भी डीएसपी अपनी नज़र रख रहा है।उनका कहना है हम बॉटम फिशिंग की कोशिश नहीं करेंगे, बल्कि गिरावट में तय स्तरों पर खरीदत रहेंगे।कीमतें आगे न गिरें, तो वह निवेश तेजी से बढ़ाने के बजाय रणनीति पर फिर से विचार करेंगे है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved