समंदर में जल रहे तेल टैंकर,अमेरिका-ईरान में जंग,फिर भी सस्ता हो रहा है कच्चा तेल


समंदर में जल रहे तेल टैंकर,अमेरिका-ईरान में जंग,फिर भी सस्ता हो रहा है कच्चा तेल

मनोज बिसारिया | 18 Nov 2026

 

नई दिल्ली। विश्व के किसी भी हिस्से में युद्ध के हालात बनने पर सबसे पहले कच्चे तेल में आग लगती है।मिडिल ईस्ट में पिछले आठ महीने से चल रहे युद्ध के दौरान क्रूड ऑयल चढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया,लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है।इस समय खाड़ी क्षेत्र में हालात सामान्य नहीं हैं।समंदर में तेल के टैंकरों पर हमले हो रहे हैं और मिसाइलें चल रही हैं,लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में कोई खास बदलाव देखने के लिए नहीं मिला। बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब दिखाई दिया।

बुधवार सुबह हल्की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड 92.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड करते देखा गया

बुधवार सुबह हल्की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड 92.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड करते देखा गया।एक दिन पहले क्रूड में हल्की तेजी देखी गई थी।होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हुए हमलों ने सप्लाई रुकने का डर पैदा कर दिया था।इस दौरान WTI क्रूड भी गिरकर 85.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।नवंबर के महीने में ब्रेंट क्रूड करीब 20 फीसदी टूट गया है। WTI में भी 16 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है।

क्रूड के दाम में खास उछाल नहीं दिखाई दिया

खबरों में भले ही तनाव बना हुआ है,लेकिन क्रूड के दाम में खास उछाल नहीं देखा गया।मंगलवार को मिडिल ईस्ट में तनाव अचानक बढ़ गया।रिपोर्ट्स के अनुसार ईरानी ड्रोन ने बहरीन में अमेरिकी सेना के रडार सिस्टम को निशाना बनाया। विश्व के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर दो बार हमला हुआ।हमले के बाद जहाज का क्रू लापता बताया जा रहा है।

अमेरिका ने तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किया

ईरान की तरफ से अमेरिकी ठिकानों और जवानों पर हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम द्वीप पर मौजूद मिसाइल लॉन्च साइट पर नई एयरस्ट्राइक की,इसके बाद ईरान ने अमेरिकी फोर्स और कमर्शियल शिपिंग को लेकर धमकियां तेज कर दी हैं। हालात की गंभीरता को भापकर अमेरिका ने खाड़ी में अपना तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात कर दिया है। दूसरी तरनफ ईरान की तरफ से दावा किया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान होर्मुज में चार तेल टैंकर बारूदी सुरंग से टकरा गए,जिसके बाद उनमें आग लग गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मंगलवार को एक बड़ा बयान देकर माहौल को गरमा दिया।

डिमांड से 20 लाख बैरल तेल ज्यादा रहने की उम्मीद

क्रूड ऑयल के दाम में नरमी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के हालिया अनुमान के बाद देखी जा रही है।इस रिपोर्ट ने तेल की तेजी पर ब्रेक लगाने का बड़ा काम किया है। IEA का मानना है कि इस तिमाही में ग्लोबल ऑयल सप्लाई, डिमांड के मुकाबले करीब 20 लाख बैरल रोजाना ज्यादा रहने वाली है,इसका मतलब यह है कि विश्व जितने तेल की खपत कर रहा है, उससे कहीं ज्यादा तेल बाजार में आ रहा है।दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने भी अपनी रिपोर्ट में अगले साल 2027 में तेल के सरप्लस होने की चेतावनी दी है।रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट से तेल का एक्सपोर्ट धीरे-धीरे रिकवर हो रहा है,इससे मार्केट में तेल की किसी तरह की कमी नहीं होने वाली।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved