दुनिया सुस्त-भारत मस्त:2027 में चीन को धूल चटाकर नंबर-1 बनेगी भारत की इकोनॉमी,गोल्डमैन सैक्स का दावा


दुनिया सुस्त-भारत मस्त:2027 में चीन को धूल चटाकर नंबर-1 बनेगी भारत की इकोनॉमी,गोल्डमैन सैक्स का दावा

मनोज बिसारिया | 16 Nov 2026

 

नई दिल्ली।आरबीआई ने पिछले महीने अक्टूबर में देश के ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया था, लेकिन गोल्डमैन सैक्स की तरफ से जारी रिपोर्ट में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान साल 2027 में 7.2 फीसदी कर दिया गया है।इस दौरान चीन की इकोनॉमी 4.5 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है।गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक साल 2027 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बना रहेगा और विकास के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। इसके अलावा क्रूड में नरमी और AI में बढ़ते निवेश से ग्लोबल इकोनॉमी को सहारा मिलने की उम्मीद की जा रही है। गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक साल 2026 में देश की ग्रोथ रेट 7.9 फीसदी और चीन की विकास दर 4.4 फीसदी रहने का अनुमान है।दूसरी तरफ अमेरिका की विकास दर 2027 में 2.4 फीसदी और 2026 में 2.3 फीसदी रहने की उम्मीद है।

भारत की रफ्तार के आगे चीन पस्त

समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी इस रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2027 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है।हालांकि यह आंकड़ा 2026 के 7.9 फीसदी के अनुमान से कम है,लेकिन यह मार्केट के 6.8 फीसदी के अनुमान से काफी बेहतर है।दूसरी तरफ चीन की इकोनॉमी 2027 में महज 4.5 फीसदी की दर से ही बढ़ पाएगी।कमजोर घरेलू खपत और प्रॉपर्टी सेक्टर को लेकर बने हुए संकट के कारण चीन की ग्रोथ सुस्त रहेगी और केवल एक्सपोर्ट के सहारे टिका रहेगा।

ग्लोबल इकोनॉमी की स्थिर चाल

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च के चीफ इकोनॉमिस्ट जान हैटजियस ने माना कि 2027 में ग्लोबल इकोनॉमी 2.8 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी।यह साल 2026 के 2.7 फीसदी के अनुमान से थोड़ी बेहतर है।रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका,जापान और ब्रिटेन की ग्रोथ मार्केट के अनुमान से बेहतर रह सकती है। साउथ कोरिया और ताइवान को एआई से जुड़े एक्सपोर्ट की मांग बढ़ने का सीधा फायदा मिलेगा।

क्रूड ऑयल के दाम में आएगी गिरावट

आम आदमी और विश्व के देशों के लिए राहत की बात यह है कि साल 2027 में एनर्जी की कीमत में गिरावट आएगी। गोल्डमैन सैक्स के कमोडिटी एक्पर्ट का अनुमान है कि साल 2027 के आखिर तक ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम गिरकर 78 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकते हैं,इसके अलावा ग्लोबल एलएनजी के दाम में भी नरमी दिखाई देने की उम्मीद है। हालांकि यूरोप में पुरानी बढ़ी हुई कीमत का असर ग्राहकों पर बना रह सकता है।

एआई पर होगा भारी-भरकम निवेश

साल 2027 के दौरान एआई ग्लोबल ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन साबित होगा।रिपोर्ट के मुताबिक एआई पर होने वाला निवेश 2026 के 1.1 ट्रिलियन डॉलर से उछलकर 2027 में 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा,इसमें अमेरिका का हार्डवेयर इन्वेटमेंट 500 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।इस निवेश से ग्लोबल जीडीपी को 0.4 फीसदी अंक की मजबूती मिलेगी।

महंगाई दर में आएगी नरमी,चुनौतियां बरकरार

एनर्जी प्राइस में कमी आने से 2027 में ग्लोबल महंगाई दर नीचे आएगी।अमेरिका में कोर महंगाई दर 2026 के 3.2 फीसदी से कम होकर 2027 के आखिर तक 2.4 फीसदी पर आ सकती है।इससे केंद्रीय बैंक आगे चलकर ब्याज दर में कटौती कर सकते हैं।हालांकि रिपोर्ट में यह भी चेताया गया कि ईरान जंग के दौरान संघर्ष बढ़ने,बढ़ते राजकोषीय घाटे और एआई इन्वेस्टमेंट में किसी भी तरह की रुकावट से ग्लोबल अर्थव्यवस्था के सामने रिस्क बन सकता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved