भारत के शेयर बाजार से भी बड़ी हो गई थी एनवीडिया की वैल्यू, 30% की गिरावट से हाहाकार,क्या करें निवेशक


भारत के शेयर बाजार से भी बड़ी हो गई थी एनवीडिया की वैल्यू, 30% की गिरावट से हाहाकार,क्या करें निवेशक

मनोज बिसारिया | 13 Nov 2026

 

नई दिल्ली।एआई की दुनिया की बेताज बादशाह एनवीडिया सबसे बड़े संकट से गुजर रही है।जेनसेन हुआंग के सीईओ के पद से इस्तीफे और चीन से जुड़े विवाद के सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। एक महीने में शेयर 26 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है,इससे निवेशकों के बीच यह चर्चा आम हो गई है कि क्या एनवीडिया को छोड़कर Broadcom, AMD और Micron जैसे दूसरे ए‌आई स्टॉक का रुख किया जाए।साल 2026 के मिड में एनवीडिया का शेयर अपने रिकॉर्ड लेवल 243.37 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गया था,उस समय कंपनी का मार्केट कैप 5.80 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू गया,उस समय कंपनी का मार्केट कैप पूरे भारतीय शेयर बाजार की कुल वैल्यूएशन से भी ज्यादा हो गया।

शॉर्ट-सेलर फर्म कल्पेर रिसर्च की तरफ से जारी चेतावनी सही होने और चीनी जासूसी व अन्य विवादों के बाद जेनसेन हुआंग ने सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया।इसके बाद से महज एक महीने के दौरान एनवीडिया का शेयर 26 फीसदी से ज्यादा गिर गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 4 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया।यानी टॉप लेवल से कंपनी की वैल्यूएशन में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एनवीडिया में शेयरों में बिकवाली के बीच निवेशक कॉम्पटीटर कंपनी AMD, Broadcom और Micron में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि एनवीडिया में लीडरशिप का क्राइसिस दूसरी एआई कंपिनयों के लिए बड़ा मौका बन सकता है।एनवीडिया क्राइसिस का सीधा फायदा AMD को मिल सकता है।दिग्गज टेक कंपनियां कस्टम-डिजाइन एआई चिप्स की तरफ बढ़ रही हैं,जिससे कस्टम ए‌आई चिप्स और नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर में माहिर Broadcom को फायदा होने की उम्मीद है।यदि एनवीडिया में लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता लंबी खिंचती है तो दूसरी कंपनियों का मार्केट शेयर बढ़ सकता है।

निवेशकों के मन में यह सवाल भी चल रहा है कि क्या एनवीडिया बेचकर दूसरे एआई शेयर में पैसा लगाना सही रहेगा,इस पर जानकारों का कहना है किसी कंपनी के सीईओ का रिजाइन करना निवेश का आधार नहीं होना चाहिए,ऐसे में यह देखना जरूरी होता है कि फाउंडर के जाने के बाद कंपनी का क्या भविष्य है। 24 अगस्त 2011 को स्टीव जॉब्स ने जब Apple के सीईओ पद से इस्तीफा दिया और टिम कुक ने कमान संभाली तो बाजार में हलचल हुई।इसी तरह Microsoft में बिल गेट्स से स्टीव बाल्मर, Amazon में जेफ बेजोस से एंडी जेसी, Oracle में लैरी एलिसन और Alphabet में लैरी पेज से सुंदर पिचाई को कमान सौंपने के बाद शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी,लेकिन कुछ दिन बाद ही इन सभी कंपनियों के शेयर में जबरदस्त वापसी देखी गई।

बता दें कि इस पूरे विवाद की जड़ मई 2026 में आई शॉर्ट-सेलर फर्म कलपर रिसर्च की एक रिपोर्ट है। 31 साल पुरानी रिसर्च संस्था ने एनवीडिया के शेयरों में शॉर्ट पोजीशन लेते हुए दावा किया कि कंपनी के साथ चीन से जुड़ी बड़ी समस्या छिपी है।रिपोर्ट के अनुसार एनवीडिया ने दावा किया था कि अप्रैल 2025 के अमेरिकी ट्रेड बैन के बाद चीन में उसका कारोबार जीरो हो गया,लेकिन रिसर्च का आरोप था कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी के कंप्यूट रेवेन्यू का 20 फीसदी से ज्यादा हिस्सा अवैध जीपीयू डायवर्जन और साउथ-ईस्ट एशियाई बिचौलियों के जरिये से आ रहा था। इस खुलासे के बाद कंपनी की साख को झटका लगा,इसका असर शेयरों पर दिखाई दे रहा है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved