दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, 31 जनवरी तक लागू रहेगी रोक, जानें किसे मिलेगी छूट
मनोज बिसारिया | 31 Oct 2026
नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में 1 नवंबर से दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड बीएस-6 मानकों से पुराने वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड ऐसे वाहनों पर रोक लगाई जाएगी जो भारत स्टेज VI (बीएस-6) उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं।यह रोक 31 जनवरी 2027 तक रहेगी।इस रोक से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी),कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाहनों को छूट दी गई है।
यह कदम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों के दौरान होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने की योजना का हिस्सा है।बीएस -छह भारत का सबसे सख्त वाहन उत्सर्जन मानक है और इसे 1 अप्रैल 2020 को पूरे देश में लागू किया गया था। इसके बाद से दिल्ली में पंजीकृत वाहनों में से 69 प्रतिशत वाहन बीएस-6 मानक वाले हैं।
दिल्ली के बाहरी इलाकों से आने वाले वाहनों में गुरुग्राम और फरीदाबाद के वाहनों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इन जगहों से दिल्ली आने वाले वाहनों में 10 में से 3 वाहन बीएस छह कम मानक वाले हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का दूसरा सबसे बड़ा कारण परिवहन है। हालांकि वाहनों से सर्दियों में होने वाले उत्सर्जन में पीएम 2.5 की हिस्सेदारी महज 23 प्रतिशत है। इसका बड़ा हिस्सा सेकेंडरी पीएम से आता है,जो वायुमंडल में गैसीय प्रदूषकों की प्रतिक्रिया से बनता है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से पेट्रोल, डीजल और भारी वाहनों से होने वाले उत्सर्जन के कारण होती है।
रेखा सरकार ने हवा की बिगड़ती गुणवत्ता और बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 21 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप-1) का पहला चरण लागू कर दिया है।
लोगों ने यूपीआई से जमकर किया लेन-देन,अक्टूबर में हर दिन औसतन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हुआ ट्रांजैक्शन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी खपत, एलपीजी की मांग 12% घटी
महारैली ने निकाला व्यापारियों का दिवाला,11000 करोड़ का नुकसान,2.5 लाख दुकानें रहीं बंद,सीआईटी बोला- कौन देगा मुआवजा
गोल्ड-सिल्वर में गिरावट का थमा तूफान,आज बढ़े दोनों के दाम
एलपीजी सिलेंडर के दाम से टोल पास तक,एक नवंबर से देश में लागू होंगे 5 बड़े बदलाव
भारत में अत्यधिक गरीबी से 49.6 करोड़ लोग 12 साल में निकले बाहर,रोजगार-योजनाओं ने बदली तस्वीर
दिवाली से पहले 40 हजार गिरकर हांफ रहा सोना,चांदी बेहाल,चीन जिम्मेदार
प्याज की कीमतों में 108% का उछाल,चीनी, तेल और चावल भी महंगे
चीन के शेयर बाजार में 2005 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट, 329 लाख करोड़ डूबे,जानें 3 कारण
दीवाली से पहले व्यापारियों की बढ़ी धड़कनें,1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली से दांव पर लगा 12000 करोड़ का कारोबार
सोना-चांदी हुआ धड़ाम, 3500 रुपए तक गिरी कीमतें,और कितना सस्ता होगा गोल्ड
ट्रंप की धमकी से फिर कच्चे तेल में उछाल,कीमत 113 डॉलर के पार
दोधारी तलवार पर लटके ट्रंप:ईरान जंग पर खर्च ₹44,80,95,88,50,000 के पार,अमेरिका महंगाई की मार से बेहाल
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved