वाराणसी और अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट प्राइवेट हाथों में जाएंगे,मोनोपॉली तोड़ने के लिए क्या कर रही सरकार
मनोज बिसारिया | 21 Oct 2026
नई दिल्ली।वाराणसी,अमृतसर और रायपुर समेत 11 एयरपोर्ट प्राइवेट होने जा रहे हैं।सरकार इसके लिए ग्लोबल इनवेस्टर्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में रोड शो आयोजित करेगी।बोली की प्रक्रिया दिसंबर तक शुरू होने की संभावना है।इसका टारगेट फाइनेंशियल ईयर 2027 के अंत तक सौदों को अंतिम रूप देना है।
बता दें कि पहली बार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण हवाई अड्डों को पांच बंडल में बांटेगा।इसमें 50 साल के लीज एग्रीमेंट के तहत छोटे हवाई अड्डों को बड़े हवाई अड्डों के साथ जोड़ा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पहली बार हवाई अड्डों को अलग-अलग संपत्तियों के बजाय एक समूह के रूप में पेश किया जा रहा है,इसलिए संभावित बोलीदाताओं को इसकी प्रक्रिया समझाने और उनसे फीडबैक लेने के लिए दुनिया भर में रोड शो आयोजित होगा,इससे अधिक लोगों की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
लिस्ट में कौन-कौन एयरपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुंबई के अलावा दुबई और सिंगापुर जैसे शहरों में भी रोड शो की योजना बनाई जा रही है।वाराणसी हवाई अड्डे को गया और कुशीनगर के साथ,अमृतसर को कांगड़ा के साथ, भुवनेश्वर को हुबली के साथ,रायपुर को औरंगाबाद के साथ और तिरुचिरापल्ली को तिरुपति के साथ जोड़ा जाएगा।सरकार को उम्मीद है कि इस बोली प्रक्रिया में GMR ग्रुप और अडानी ग्रुप जैसे मौजूदा एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ-साथ निवेशकों का एक नया समूह भी हिस्सा लेगा।सूत्रों के मुताबिक पश्चिम एशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड के अलावा JSW ग्रुप जैसे बड़े भारतीय कॉर्पोरेट घराने भी इसमें रुचि ले रहे हैं।इस घटनाक्रम पर AAI ने ET के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।
एयरपोर्ट की संख्या पर कैप
इस दौर में सरकार एक यूनिट के बोली लगाए जा सकने वाले हवाई अड्डों की संख्या पर कैप तय करेगी।ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बाजार में कुछ ही कंपनियों का दबदबा बढ़ने और विमानन क्षेत्र में मोनोपॉली बनने का जोखिम पैदा हो सकता है।अभी अडानी ग्रुप देश का सबसे बड़ा प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर है। जीएमआर के पास दिल्ली और हैदराबाद समेत कई एयरपोर्ट्स की जिम्मेदारी है।
तेल की दुनिया में बड़ा उलटफेर,खाड़ी देश बना रहे नए रास्ते, खत्म हो सकती है होर्मुज की अहमियत
चीन की राह पर भारत,अगले दशक में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में आ सकती है बड़ी तेजी
ईरान जंग के बीच इंडियन ऑयल का बड़ा फैसला,बदलेगी तेल खरीदने की रणनीति
तांबे की सप्लाई पर बड़ा संकट,नई खदान शुरू होने में लग रहे हैं 16 साल से ज्यादा
पीएम किसान योजना:बीत गया दशहरा आ रही दीपावली, अब कब खत्म होगा किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार
नवरात्रि में हर सेकेंड बिके एक से ज्यादा नए व्हीकल,पैसेंजर व्हीकल सेल्स में गिरावट के बाद भी 9 दिन में कुल बिक्री का आंकड़ा हुआ 10 लाख के पार
होर्मुज पर आ गई बड़ी खबर,ईरान ने पूरी दुनिया के सामने कर दिया ये ऐलान
भारत अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का आ गया बयान,कहा- समझौता जल्द
रूस और अमेरिका के बीच क्या चल रहा है, विश्वभर में जारी जंग और बाजारों पर दिखेगा इस नए बदलाव का असर
त्योहारी सीजन के बीच म्यूचुअल फंड्स ने लगाई गोल्ड में नए निवेश पर रोक,क्या है कारण, सोने के निवेशकों पर क्या होगा असर
भारत के एक्सपोर्ट में जबरदस्त तेजी,$500 अरब के पार जाने की उम्मीद,सोने-चांदी के इंपोर्ट में बड़ी गिरावट
पांच महीने में चावल बेचकर भारत ने कमाए 22,864 करोड़, किसानों और निर्यातकों के लिए IREF का मास्टर प्लान तैयार
एलन मस्क के प्राइम मिनिस्टर अंबानी' वाले तंज पर रिलायंस का पलटवार,बोली- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते,नियम सबके लिए एक
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved