ब्रिटिश संसद में वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शुभारंभ, महामनीषी स्वामी निरंजन महाराज बने अंतरराष्ट्रीय महासचिव


ब्रिटिश संसद में वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शुभारंभ, महामनीषी स्वामी निरंजन महाराज बने अंतरराष्ट्रीय महासचिव

मनोज बिसारिया | 16 Oct 2026

ब्रिटिश संसद में वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शुभारंभ, महामनीषी स्वामी निरंजन महाराज बने अंतरराष्ट्रीय महासचिव

विश्व शांति,सनातन संस्कृति एवं मानव कल्याण के वैश्विक अभियान को मिलेगा नया आयाम

प्रभाकर अय्यर

लंदन/हरिद्वार।विश्व शांति,मानवता,आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के उद्देश्य से 12 अक्टूबर को ब्रिटेन की ऐतिहासिक संसद में वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शुभारंभ एवं पुनर्गठन किया गया।इस अवसर पर हरिद्वार के पुरुषार्थ आश्रम के महामनीषी स्वामी निरंजन जी महाराज को संगठन का अंतरराष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

समारोह की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति केंद्र के राजराजेश्वर गुरुजी ने की। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में संजय गिरी को ग्लोबल प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन सहित विभिन्न देशों के 150 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों, आध्यात्मिक गुरुओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

महामनीषी स्वामी निरंजन जी महाराज को अंतरराष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपे जाने को भारतीय संत परंपरा और सनातन संस्कृति के वैश्विक प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।महाराज इस दायित्व के माध्यम से विश्व शांति, अंतरधार्मिक सद्भाव, मानवीय सेवा, सांस्कृतिक एकता एवं आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।

वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य विभिन्न देशों,धर्मों और संस्कृतियों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी विश्वास, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करना है। संगठन के प्रमुख सिद्धांत सद्भावना, एकता, सत्य, करुणा एवं सतत विकास हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण और विश्व शांति की मंगलकामना के साथ हुआ। समारोह में भारतीय संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। समापन अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया।इस आयोजन के माध्यम से प्रेम,सद्भावना,मानव एकता और वसुधैव कुटुम्बकम् का पूरे विश्व को संदेश दिया गया।

वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन,आध्यात्मिक संवाद,मानव सेवा अभियान,सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

महामनीषी स्वामी निरंजन जी महाराज की नियुक्ति से संगठन के वैश्विक प्रयासों में भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और संत समाज की भूमिका को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
www.worldpeaceorganisation.com
ईमेल: mailboxofwpo@gmail.com ये संगठन की आधिकारिक वेबसाइट है।

इस अंतरराष्ट्रीय पहल का मूल संदेश है,युद्ध के स्थान पर शांति,विभाजन के स्थान पर एकता और घृणा के स्थान पर प्रेम एवं करुणा को बढ़ावा देना।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved