लखनऊ में बनेगा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन,जमीन से 38 मीटर नीचे दौड़ेगी मेट्रो,टूटेगा हावड़ा का रिकॉर्ड
धनंजय सिंह | 16 Oct 2026
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है।लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के तहत एक ऐसा अनोखा और इंजीनियरिंग का नायाब नमूना पेश करने की तैयारी है,जिससे लखनऊ देश भर में चर्चा का विषय बन गया है।चारबाग से वसंतकुंज तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत बनने वाला पाण्डेयगंज मेट्रो स्टेशन जमीन से लगभग 35 से 38 मीटर नीचे बनेगा।निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा।ये पश्चिम बंगाल में लगभग 33 मीटर गहरे हावड़ा मेट्रो स्टेशन का रिकॉर्ड तोड़ देगा।घनी आबादी और जगह की कमी के बीच इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाना लखनऊ मेट्रो के लिए एक बड़ी तकनीकी चुनौती भी है।
पांच मंजिला होगा मेट्रो स्टेशन
जगह की कमी और घनी आबादी वाले क्षेत्र में निर्माण की चुनौती को देखते हुए पाण्डेयगंज मेट्रो स्टेशन को सामान्य तीन मंजिलों के बजाय पांच मंजिलों का बनाया जाएगा।यह स्टेशन चारबाग से वसंतकुंज तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का हिस्सा होगा,इसकी गहराई लगभग 12 मंजिला इमारत की ऊंचाई से भी अधिक होगी।
एक-दूसरे के ऊपर-नीचे चलेंगी मेट्रो ट्रेनें
इस मेट्रो स्टेशन की खासियत यह होगी कि आने-जाने वाली मेट्रो ट्रेनों के दोनों ट्रैक समानांतर होने के बजाय अलग-अलग स्तरों पर बनाए जाएंगे।यानी एक ट्रैक दूसरे के ऊपर या नीचे रहेगा।दोनों ट्रैक के बीच एक मंजिल खाली रखी जाएगी,जहां मेट्रो संचालन से जुड़े सिस्टम लगाए जाएंगे।ऊपर-नीचे ट्रैक की यह व्यवस्था देश में अपनी तरह की पहली होगी।
नाले और रेलवे ट्रैक के बीच होगा निर्माण
पाण्डेयगंज मेट्रो स्टेशन का निर्माण तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होगा।स्टेशन के एक तरफ नाला और दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक होने के कारण निर्माण कार्य में विशेष सावधानी बरतनी होगी।कम जगह और घनी आबादी के बीच इस तरह के स्टेशन का निर्माण लखनऊ मेट्रो के लिए महत्वपूर्ण परियोजना होगी।
ब्रिटिश संसद में वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शुभारंभ, महामनीषी स्वामी निरंजन महाराज बने अंतरराष्ट्रीय महासचिव
काशी एयर शो में रोमांचित करेंगे 200 कलाकार,नमो घाट पर हर आधे घंटे में बदलेगा नजारा
एतिहासिक तिगरी मेला और गढ़मुक्तेश्वर के संगम पर मंडराए असमंजस के बादल,गंगा किनारे बनेंगे 4948 अस्थायी शौचालय
गंगा की लहरों में डॉल्फिन का जलवा,सुल्तानगंज से बटेश्वर स्थान तक रोमांचक नजारा
बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म,दीपावली से पहले गंगा नदी में चलेगी वाटर मेट्रो
कुंडा के रितीश केसरवानी ने फिल्मी दुनिया में रखा कदम, हनुमान अंश से बनाई पहचान,सीएम योगी और राजा भइया से फिल्म को मिली सराहना
नवरात्र में बंद हुआ 300 साल पुराना चंद्रिका देवी मंदिर,बिना दर्शन किए लौट रहे श्रद्धालु
अयोध्या दीपोत्सव 2026:डिजिटल दौर में नजर आएगा रामायण भव्य संसार,पुष्पक विमान से फ्लोटर्स तक होंगे खास आकर्षण
पूर्वांचल के स्वाद ने भरी वैश्विक उड़ान,यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे लिट्टी-चोखा से लेकर लाल पेड़े तक के स्टाल
पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे आनंद काशी टाउनशिप का शिलान्यास,मिलेगी नई पहचान
7 वर्षीय नन्ही धाविका अनामिका ने 30किमी दौड़कर बापू को किया नमन, 3 घंटे 40 मिनट में पूरी की दौड़,ओलंपिक में गोल्ड जीतने का है सपना
पिंजरे में कैद हुआ 22वां तेंदुआ,उसी रात दूसरे इलाके में फिर दिखा तेंदुआ,मुरादाबाद के गांवों में मंडरा रहा खतरा
पितृ पक्ष में संगम नगरी उमड़ रहा आस्था का सैलाब, ऑनलाइन पिंडदान से विदेश में बैठे लोगों मिल रहा है पितरों का आशीर्वाद
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved