एतिहासिक तिगरी मेला और गढ़मुक्तेश्वर के संगम पर मंडराए असमंजस के बादल,गंगा किनारे बनेंगे 4948 अस्थायी शौचालय
धनंजय सिंह | 15 Oct 2026
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एतिहासिक तिगरी गंगा मेला की तैयारियों में प्रशासन जुटा है।हर विभाग कामों के टेंडर निकालने की प्रक्रिया में लगा है,लेकिन पैटून पुल के निर्माण के लिए अभी तक शासन स्तर पर मंजूरी नहीं मिल पाई है,जिससे गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी गंगा मेला के संगम पर अमसंजस के बादल मंडरा रहे हैं।अगर मंजूरी नहीं मिली तो इस साल दोनों मेलों का संगम नहीं हो पाएगा।
हर साल की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में गंगा मेला का आयोजन होगा।पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिगरी और गंगा मेला को जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे,जिस पर डीएम अमरोहा और हापुड़ डीएम ने बीते दिनों तिगरी मेला स्थल का जायजा लिया था। दोनों मेलों को पैटून पुल से जोड़ने के लिए जगह भी चिन्हित की थी।इसके बाद प्रशासन ने पैटून पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था,लेकिन अभी तक शासन ने उसको मंजूरी नहीं दी है। जिससे दोनों मेलों को जोड़ने की संभावना कम जताई जा रही हैं।हालांकि अभी प्रशासन इंतजार कर रहा है।मेले में टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसमें लोगों को किराए पर तंबू उपलब्ध करवाए जाएंगे। गंगा मेला को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ ग्रीन फील्ड भी बनाया जाएगा। इसके लिए मेला में छह हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
एतिहासिक तिगरी मेला को लेकर प्रत्येक विभाग अपनी तैयारी में जुट गया है। पंचायती राज विभाग ने भी मेला स्थल पर अस्थायी शौचालयों के निर्माण कराने की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि मेला में 4948 अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा जबकि, 200 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
हर साल तिगरी मेला में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।हजारों अस्थायी शौचालय बनाए जाते हैं,लेकिन इस बार पंचायती राज विभाग ने अस्थायी शौचालय के मल को वाहनों के जरिए चुचैला कलां गांव में फीगल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा और उसका निस्तारण का कार्य किया जाएगा।अभी इस पर विचार किया जा रहा है।उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
ब्रिटिश संसद में वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शुभारंभ, महामनीषी स्वामी निरंजन महाराज बने अंतरराष्ट्रीय महासचिव
लखनऊ में बनेगा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन,जमीन से 38 मीटर नीचे दौड़ेगी मेट्रो,टूटेगा हावड़ा का रिकॉर्ड
काशी एयर शो में रोमांचित करेंगे 200 कलाकार,नमो घाट पर हर आधे घंटे में बदलेगा नजारा
गंगा की लहरों में डॉल्फिन का जलवा,सुल्तानगंज से बटेश्वर स्थान तक रोमांचक नजारा
बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म,दीपावली से पहले गंगा नदी में चलेगी वाटर मेट्रो
कुंडा के रितीश केसरवानी ने फिल्मी दुनिया में रखा कदम, हनुमान अंश से बनाई पहचान,सीएम योगी और राजा भइया से फिल्म को मिली सराहना
नवरात्र में बंद हुआ 300 साल पुराना चंद्रिका देवी मंदिर,बिना दर्शन किए लौट रहे श्रद्धालु
अयोध्या दीपोत्सव 2026:डिजिटल दौर में नजर आएगा रामायण भव्य संसार,पुष्पक विमान से फ्लोटर्स तक होंगे खास आकर्षण
पूर्वांचल के स्वाद ने भरी वैश्विक उड़ान,यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे लिट्टी-चोखा से लेकर लाल पेड़े तक के स्टाल
पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे आनंद काशी टाउनशिप का शिलान्यास,मिलेगी नई पहचान
7 वर्षीय नन्ही धाविका अनामिका ने 30किमी दौड़कर बापू को किया नमन, 3 घंटे 40 मिनट में पूरी की दौड़,ओलंपिक में गोल्ड जीतने का है सपना
पिंजरे में कैद हुआ 22वां तेंदुआ,उसी रात दूसरे इलाके में फिर दिखा तेंदुआ,मुरादाबाद के गांवों में मंडरा रहा खतरा
पितृ पक्ष में संगम नगरी उमड़ रहा आस्था का सैलाब, ऑनलाइन पिंडदान से विदेश में बैठे लोगों मिल रहा है पितरों का आशीर्वाद
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved