फ्लाइट की तरह बाथरूम और गर्म पानी का शॉवर,24 कोच वाली आ रही है वंदे भारत स्लीपर


फ्लाइट की तरह बाथरूम और गर्म पानी का शॉवर,24 कोच वाली आ रही है वंदे भारत स्लीपर

मनोज बिसारिया | 15 Oct 2026

 

नई दिल्‍ली।भारतीय रेलवे ने यात्रियों की रात में यात्रा को पूरी तरह से लग्जरी और आरामदायक बनाने की तैयारी में है। 16 कोच वाली वंदे भारत तैयार करने के बाद अब रेलवे 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरियों पर उतारने की तैयारी में है।इसे चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री बना रही है।ये देश की सबसे लंबी स्लीपर ट्रेनों में से एक होगी।नई वंदे भारत न केवल लंबी होगी,बल्कि इसमें यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी। 24 कोच वाले इस नए स्लीपर ट्रेनसेट के डिजाइन को अगले एक महीने के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाएगा। रेलवे ने इसे जून 2027 तक ट्रैक पर उतारने का लक्ष्य रखा है। 

साल 2027 में 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर पटरियों पर आ सकती है नजर

24 कोच वाली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन में फ्लाइट की तर्ज पर बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स लगाए जाएंगे,इसके अलावा एसी फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए गर्म पानी के साथ शॉवर की सुविधा भी मिलेगी।दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष शौचालय तैयार किए जाएंगे तो बच्चों की देखभाल के लिए बेबी-केयर स्टेशन भी इसमें होगा।

बर्थ पर मिलेगा गरमा-गरम खाना

लंबी दूरी और रातभर की यात्राओं को ध्यान में रखते हुए 24 कोच वाले इस नए मॉडल में एक इन-बिल्ट पेंट्री कार जोड़ी जा रही है।आईसीएफ के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर के अन्य मॉडल्स में यह सुविधा नहीं थी,लेकिन इस बड़े वर्जन में पेंट्री कार होने से यात्रियों को सीधे ट्रेन के अंदर ही गरमा-गरम खाना परोसने की सुविधा मिलेगी,इसके साथ ही कोचों में शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

यूरोपियन स्टाइल बर्थ और ऑटोमैटिक दरवाजे

यूरोपीय ट्रेनों के डिजाइन से प्रेरित होकर इसमें आरामदायक और गद्देदार बर्थ दी गई हैं,ऊपर की बर्थ पर आसानी से चढ़ने के लिए सीढ़ियों के डिजाइन को नया रूप दिया गया है।कोचों के बीच आवाजाही के लिए ऑटोमैटिक इंटरकनेक्टिंग दरवाजे और पूरी तरह सीलबंद पैसेज बनाए गए हैं,जिससे अंदर का तापमान नियंत्रित रहेगा और बाहर की धूल या शोर अंदर नहीं आएगा।हर सीट पर पर्सनल रीडिंग लाइट,चार्जिंग पॉइंट और फोल्डेबल टेबल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

160 किमी प्रतिघंटा होगी रफ्तार 

वंदे भारत स्लीपर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की ऑपरेशनल रफ्तार के लिए डिजाइन की गई है,जबकि इसका ट्रायल 180 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार पर हुआ है।सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन में कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम,सीसीटीवी कैमरे और सेंट्रलाइज्ड कोच मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।किसी भी आपात स्थिति में यात्री सीधे लोको पायलट से बात कर सकेंगे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved