नई दिल्ली।भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।डिजिटल दौर में एक अनुमान के मुताबिक भारत में अब भी लगभग 50 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं।मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है,भारत उन देशों में शामिल है।मगर इस लिस्ट में छह देश भारत से ऊपर हैं। इन देशों में मोबाइल 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत भारत से कम है।इसमें इजरायल,इटली,फिजी,सैन मरीनो,कंबोडिया और पाकिस्तान शामिल हैं।
विश्व के छह देशों में मोबाइल डेटा भारत से है सस्ता
Cable. co. uk के मुताबिक विश्व में सबसे सस्ता इंटरनेट इजरायल में है। पश्चिम एशिया में स्थित इस देश में 1 जीबी मोबाइल डेटा की एवरेज कीमत 0.02 डॉलर है।भारतीय रुपये में यह कीमत लगभग 1.90 रुपये बैठती है। इसके बाद इटली का नंबर है,जहां 1 जीबी मोबाइल डेटा की औसत कीमत 0.09 डॉलर है। इसके बाद फिजी ($0.09), सैन मरीनो ($0.10) और कंबोडिया ($0.12) का नंबर है। पड़ोसी देश पाकिस्तान 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत 0.12 डॉलर यानी करीब 11.40 रुपये है।
सबसे महंगा डेटा
भारत में 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत 0.16 डॉलर यानी लगभग 15.60 रुपये है। 237 देशों में 5,603 प्लान्स के आधार पर यह एवरेज निकाला गया है। इसके मुताबिक बांग्लादेश में 1 जीबी मोबाइल डेटा की एवरेज कीमत 0.23 डॉलर है। चीन में यह 0.38 डॉलर, ब्रिटेन में 0.62 डॉलर, सिंगापुर में 0.63 डॉलर, जापान में 3.48 डॉलर और अमेरिका में 6 डॉलर है।
सबसे महंगा जिम्बाब्वे
सबसे महंगा जिम्बाब्वे में है। यहां 1 जीबी की कीमत 43.75 डॉलर है। फाकलैंड आइलैंड में 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत 40.58 डॉलर, सेंट हेलेना में 40.13 डॉलर, साउथ सूडान में 23.70 डॉलर और तोकेलाऊ में 17.24 डॉलर है। यमन में एक जीबी मोबाइल डेटा के लिए आपको 15.68 डॉलर खर्च करने पड़ेंगे,जबकि तुर्कमेनिस्तान में इसकी कीमत 11.42 डॉलर है। इसी तरह स्विट्जरलैंड में इसका खर्च 7.29 डॉलर है।