भारत नहीं चीन जा रहा अमेरिका का बादाम,दिवाली से पहले रेकॉर्ड हाई पर पहुंचे ड्राई फूट्स के दाम


भारत नहीं चीन जा रहा अमेरिका का बादाम,दिवाली से पहले रेकॉर्ड हाई पर पहुंचे ड्राई फूट्स के दाम

मनोज बिसारिया | 07 Oct 2026

 

नई दिल्ली।इस बार दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है।ड्राई फ्रूट्स के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। सितंबर 2025 से जीएसटी में कटौती के बावजूद पिछले साल के मुकाबले इनके दाम 70 फीसदी तक बढ़ गए हैं। सितंबर 2025 में नट्स पर जीएसटी को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया था। व्यापारियों और इंपोर्टर्स का कहना है कि त्योहारों के दौरान ज्यादा मांग की वजह से दाम और भी बढ़ सकते हैं।

ईटी की एक रिपोर्ट क मुताबिक...

ईटी की एक रिपोर्ट क मुताबिक पिछली दिवाली के मुकाबले पिस्ता की कीमतों में 60-70 फीसदी और बादाम के दाम में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके कई कारण हैं। ईरान और अफगानिस्तान जैसे देशों से सप्लाई में गिरावट आई है। साथ ही दुनिया भर में बादाम का कम उत्पादन हुआ है। साथ ही ट्रांसपोर्ट का ज्यादा खर्च बढ़ा है और रुपये के कमजोर होने से इंपोर्ट चार्ज बढ़ गया है।

कितने बढ़े दाम 

मिली जानकारी के मुताबिक बादाम,पिस्ता,किशमिश,अखरोट वगैरह समेत लगभग सभी नट्स और ड्राई फ्रूट्स की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।ट्रेड डेटा के मुताबिक पिछली दिवाली के मुकाबले काजू की कीमतों में 5-8 फीसदी, किशमिश में 2-5फीसदी, खजूर में 5-10 फीसदी और अंजीर में 5-15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।भारतीय मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले पेशावरी पिस्ता की कीमत रिकॉर्ड 4,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है,जो पिछले छह महीनों में लगभग 40 फीसदी बढ़ी है।अमेरिका-ईरान युद्ध से ईरान और अफगानिस्तान से नट्स और ड्राई फ्रूट्स मंगाने में सप्लाई की दिक्कतें आ रही हैं। छिलके वाले पिस्ता की थोक कीमत पिछले साल के मुकाबले लगभग 74 फीसदी बढ़कर 1,650 रुपए प्रति किलो हो गई है।बादाम,पिस्ता,किशमिश,अखरोट वगैरह समेत लगभग सभी नट्स और ड्राई फ्रूट्स के दाम अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। भारत के लिए खजूर का मुख्य स्रोत मिडिल ईस्ट है और वहां से फ्रेट का खर्च बढ़ने के कारण खजूर के दाम बढ़ ग‌ए हैं।

चीन को प्राथमिकता

पिछले दो महीनों में दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।भारत के लिए खजूर का मुख्य स्रोत मिडिल ईस्ट है और वहां से फ्रेट का खर्च बढ़ने के कारण खजूर की कीमतें बढ़ गई हैं।कई वजहों से भी नट्स और ड्राई फ्रूट्स के दाम आसमान छू रहे हैं।हालांकि बदलती जियो-पॉलिटिकल स्थिति के कारण पिछले कुछ महीनों में दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है।कैलिफोर्निया के बादाम इम्पोर्ट करने वालों का कहना है कि अमेरिका से शिपमेंट में देरी हो रही है,क्योंकि शिपिंग कंपनियां चीन को प्राथमिकता दे रही हैं,जो भारत की तुलना में ज्यादा फ्रेट रेट दे रहा है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved