पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की उल्टी गिनती शुरू, क्या सच में इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार


पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की उल्टी गिनती शुरू, क्या सच में इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार

मनोज बिसारिया | 03 Oct 2026

 

नई दिल्ली।भारत के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।सितंबर का महीना बीत चुका है और अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है,लेकिन अभी तक आगामी किस्त का इंतजार खत्म नहीं हुआ है।अगली किस्त कब आएगी,इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।

क्या इस दिन आएगी 24वीं किस्त

कई किसानों का मानना है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।जल्द ही उनके खाते में इस किस्त का पैसा आएगा।किसान भाई इस समय 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 20 अक्टूबर को पिछली किस्त के चार महीने पूर हो जाएंगे। एक किस्त से दूसरी किस्त के बीच जो गैप होता है वह चार महीने का गैप 20 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में किसानों को लग रहा है कि 20 अक्टूबर को शायद पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त आ ही जाए।

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त बीते माह 20 जून को आई थी। उससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च को आई थी। 22वीं से 23वीं किस्त के बीच का गैप 3 महीने से थोड़ा ज्यादा था। यही कारण है कि किसानों को लग रहा है कि अक्टूबर के महीने में मोदी सरकार 24वीं किस्त जारी कर सकती है।

कब होगी तारीख की घोषणा

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख नहीं घोषित की गई है। कृषि मंत्रालय किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले तारीख की घोषणा करता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। अगर 20 अक्टूबर को किस्त जारी होनी होगी तो उससे कुछ दिन पहले कृषि मंत्रालय सूचित करेगा। साथ ही साथ पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी भी साझा की जाएगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved