पिंजरे में कैद हुआ 22वां तेंदुआ,उसी रात दूसरे इलाके में फिर दिखा तेंदुआ,मुरादाबाद के गांवों में मंडरा रहा खतरा


पिंजरे में कैद हुआ 22वां तेंदुआ,उसी रात दूसरे इलाके में फिर दिखा तेंदुआ,मुरादाबाद के गांवों में मंडरा रहा खतरा

धनंजय सिंह | 02 Oct 2026

 

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेंदुओं के खौफ के बीच वन विभाग को एक और कामयाबी मिली है।ठाकुरद्वारा तहसील के आलमगीरपुर में वन विभाग ने 22वें तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।तेंदुआ पकड़े जाने की खबर मिलते ही इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली,लेकिन इसी बीच जिले के दूसरे इलाकों से तेंदुए की मौजूदगी की खबरें सामने आने से लोगों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

मामला मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के आलमगीरपुर का है,इलाके में पिछले कुछ समय से तेंदुए की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में खौफ था।वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया,इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को अपने कब्जे में लिया।तेंदुआ पकड़े जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने राहत महसूस की।

यह मुरादाबाद जिले में पकड़ा गया 22वां तेंदुआ है।अकेले ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में अब तक 16 तेंदुओं को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।मुरादाबाद में तेंदुओं की मौजूदगी सिर्फ खौफ की वजह नहीं है, बल्कि इनके हमलों से लोगों की जान भी गई है।जिले में तेंदुओं के हमलों में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।इसके अलावा तेंदुओं के हमलों में दर्जनों लोग घायल भी हुए।यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में तेंदुआ दिखाई देने की कोई भी सूचना सामने आते ही लोगों में खौफ फैल जाता है।खेतों और आबादी के आसपास तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीण लगातार सतर्क रहने की कोशिश कर रहे हैं।

एक तरफ वन विभाग लगातार पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ने का अभियान चला रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नए इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी सामने आ रही है।बीती रात भगतपुर थाना क्षेत्र में नेफा के पास भी एक तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी सामने आई।तेंदुए दिखाई देने का वीडियो भी सामने आया,जिसके बाद आसपास के लोगों में फिर खौफ है।यानी एक इलाके में तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों को राहत है,लेकिन दूसरे इलाके से उसकी मौजूदगी की खबर सामने आते ही चिंता फिर बढ़ जा रही है।

मुरादाबाद में तेंदुओं की लगातार सामने आ रही मौजूदगी वन विभाग के लिए चुनौती है।वन विभाग की टीमें अलग-अलग इलाकों में तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और सूचना मिलने पर पिंजरे लगाने समेत जरूरी कार्रवाई कर रही हैं।आलमगीरपुर में 22वें तेंदुए के पकड़े जाने से एक इलाके के लोगों को जरूर राहत मिली है।भगतपुर समेत दूसरे क्षेत्रों में तेंदुए के दिखने की खबरें बता रही हैं कि खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग का अभियान आगे भी जारी रह सकता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved