पीएम मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका,ट्रंप के G20 समिट में शामिल होने की चर्चा तेज


पीएम मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका,ट्रंप के G20 समिट में शामिल होने की चर्चा तेज

मनोज बिसारिया | 23 Sep 2026

 

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं।पीएम के अमेरिका दौरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। संभावित दौरे में पीएम फ्लोरिडा में होने वाली G20 लीडर्स समिट में शामिल हो सकते हैं।इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक और क्वाड समिट की भी संभावना जताई जा रही है। कनाडा यात्रा पर भी नजर है।

बता दें कि 2026 की G20 लीडर्स समिट 14 और 15 दिसंबर को ट्रंप नेशनल डोरल मियामी में आयोजित होनी है। इसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे।अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी कह चुके हैं कि पीएम मोदी के दिसंबर में G20 के लिए अमेरिका आने की उम्मीद है। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से अभी पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

ट्रंप के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

अगर पीएम मोदी फ्लोरिडा जाते हैं तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है।
G20 समिट के दौरान क्वाड समिट कराने की भी तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा अमेरिका यात्रा के बाद पीएम मोदी के कनाडा जाने की भी चर्चा है।कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि उनकी जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी G20 के आसपास कनाडा आ सकते हैं। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है।

कनाडा के साथ ट्रेड डील पर भी नजर

रिपोर्टों के मुताबिक भारत और कनाडा के बीच ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कोशिश चल रही है।पीएम मोदी की कनाडा यात्रा को लेकर भी अंतिम कार्यक्रम भारत सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।

UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे जयशंकर

इस समय न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र चल रहा है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी UNGA में शामिल नहीं हुए हैं।भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। वह 26 सितंबर को महासभा के हाई लेवल सेशन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा जयशंकर कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

फरवरी 2025 में हुई थी पिछली अमेरिका यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की पिछली यात्रा फरवरी 2025 में हुई थी। 13 फरवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी की आधिकारिक वर्किंग विजिट के दौरान उनकी मेजबानी की थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक यात्रा सूची के मुताबिक, फरवरी 2025 के बाद पीएम मोदी की कोई अमेरिका यात्रा दर्ज नहीं है।अगर दिसंबर में प्रस्तावित G20 यात्रा होती है तो यह फरवरी 2025 के बाद पीएम मोदी की अगली अमेरिका यात्रा होगी। हालांकि, अभी इसे संभावित यात्रा के तौर पर ही देखा जा रहा है और अंतिम पुष्टि भारत सरकार की ओर से होनी बाकी है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved