एआई ऑटोमेटेड स्पैम कॉल पर ट्राई कसेगा शिकंजा,आज जारी होंगी गाइडलाइंस,निजी नंबर से कॉल करने पर होगी कार्रवाई
मनोज बिसारिया | 18 Sep 2026
नई दिल्ली।एआई के जरिए होने वाली ऑटोमेटेड स्पैम कॉल्स पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई आज इस संबंध में गाइडलाइंस जारी करेगा।मिली जानकारी के मुताबिक नई व्यवस्था में एआई ऑटोमेटेड कॉल करने वाली कंपनियों को अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को इसकी जानकारी देनी होगी।इसका मकसद वैध ऑटोमेटेड कॉल और स्पैम कॉल के बीच अंतर करना है,ताकि ऑपरेटर वैध कॉल को ब्लॉक न करे और संदिग्ध कॉल को अलग किया जा सके।
नई व्यवस्था में कमर्शियल कॉल के लिए वैध नंबर सीरीज का इस्तेमाल होगा जरूरी
नई व्यवस्था में कमर्शियल कॉल के लिए वैध नंबर सीरीज का इस्तेमाल जरूरी होगा।कंपनियां निजी 10 अंकों वाले नंबर से स्पैम या अनचाही कमर्शियल कॉल नहीं कर पाएंगी।निजी नंबर से इस तरह की कॉल किए जाने पर संबंधित कॉलर की जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई की जा सकती है। ट्राई के मौजूदा नियमों में भी अनरजिस्टर्ड सेंडर्स की अनचाही कमर्शियल कॉल्स पर कार्रवाई का प्रावधान है।
क्या होती हैं एआई ऑटोमेटेड स्पैम कॉल
एआई ऑटोमेटेड स्पैम कॉल ऐसी कॉल होती हैं,जिनमें इंसान की जगह ऑटोमेटेड सिस्टम या एआई वॉयस एजेंट कॉल करता है और सामने वाले व्यक्ति से बातचीत कर सकता है। ट्राई के मुताबिक रोबोकॉल ऐसी कॉल होती है,जिसमें आर्टिफिशियल या पहले से रिकॉर्ड की गई आवाज के जरिए इंसानी कॉलर की भागीदारी के बिना बातचीत की जाती है। इन कॉल्स की बड़ी परेशानी यह है कि इन्हें बहुत बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ किया जा सकता है।ऐसे में कई बार लोग पूरे दिन भर में कई स्पैम कॉल रिसीव कर सकते हैं,जिससे जरूरी कॉल छूटने की आशंका बनती है और लोगों को बेवजह परेशानी सहनी पड़ती है, इसके साथ ही स्पैम कॉल में अनचाही मार्केटिंग के अलावा धोखाधड़ी का जोखिम भी हो सकता है,जहां कॉल करने वाला बैंक खाते, OTP या दूसरी संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकता है।ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून 2026 के दौरान टेलीकॉम कंपनियों के एआई आधारित सिस्टम ने 22.99 अरब इनकमिंग कॉल्स को संदिग्ध स्पैम के तौर पर फ्लैग किया था।
अमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का टूटा रिकॉर्ड
यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा
70 रुपए किलो पहुंची प्याज,सरकार के बफर स्टॉक के बाद भी राहत नहीं
नहीं चबाओगे सोना-चांदी,राशन जमा करने में जुटे देश,भारत में चावल के बढ़ते दामों का समझें कनेक्शन
पेट्रोल-डीजल के दाम से विश्व परेशान,अमेरिका से यूरोप तक प्रदर्शन,भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर
भारत ने सिंधु जल संधि पर ठुकराया हेग कोर्ट का फैसला, UNHRC पहुंचा विवाद,पाकिस्तान में सूखे का खतरा
अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो रख लो कैश,डीलरों ने यूपीआई पर दी कड़ी चेतावनी
टिकटाॅक से बदली किस्मत,एआई ने बढ़ाया साम्राज्य,चाइना के झांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर,अडानी को किया पीछे
वैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास,अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंता
कच्चे तेल में गिरावट,ब्रेंट 108 डॉलर के करीब,अमेरिकी भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबाव
रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा,भारत पर 100% टैरिफ लगाने की राह में अमेरिका ने बढ़ाया कदम
थोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 9.92%,खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक बढ़े दाम
दिल्ली की पहली बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार,1557 किमी में 22 स्टेशन,वाराणसी,पटना और सिलीगुड़ी तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की डीपीआर तैयार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved