अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनाएंगे 15 करोड़ की जमीन पर धर्मशाला,पिता को समर्पित
धनंजय सिंह | 16 Sep 2026
अयोध्या।हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन रामनगरी अयोध्या में एक बड़ा काम करने जा रहे हैं।अमिताभ अपने पिता मशहूर कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन की याद में मेमोरियल धर्मशाला बनाने की तैयारी में हैं,इसके लिए अमिताभ ने अयोध्या विकास प्राधिकरण से अनुमति मांगी है।
हरिवंश राय बच्चन के नाम धर्मशाला
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले दशरथ पथ के किनारे द सरयू प्रोजेक्ट में लगभग 15 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी थी।अब यहां प्रस्तावित 20 से अधिक कमरों वाला मेमोरियल धर्मशाला के निर्माण की प्रक्रिया होने जा रही है,इसके लिए एडीए (अयोध्या विकास प्राधिकरण) ने मेमोरियल का नक्शा मंजूरी के लिए आवेदन किया है।इस आवेदन पर 15 दिन के अंदर लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद आगे नक्शे के स्वीकृति दी जाएगी।माना जा रहा है कि अक्टूबर तक एडीए से स्वीकृति मिलने के बाद धर्माशाला बनाने का काम शुरू हो जाएगा।रामनगरी भव्य स्वरूप को ग्रहण कर रही है।उसमें देश विख्यात लोग अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन को होस्ट करने में बिजी हैं,इसके बाद अमिताभ बच्चन दो फिल्में आनी हैं। पहली कल्कि 2898 का सीक्वल है, जिसकी फिलहाल आधी शूटिंग हो चुकी है।बाकी बची हुई शूटिंग जब फिल्म के हीरो प्रभास अपनी दूसरी फिल्मों से फ्री होंगे,तब पूरी होगी। इसकी पुष्टि खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने की थी।फिर अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म सेक्शन 84 है, जो शूट होकर तैयार बताई जा रही है, लेकिन उसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर निकलेगा 500 गाड़ियों का काफिला,काशी से होगी शुरुआत
गंगा में 133 किमी का बनेगा जल हाईवे,2.20 मीटर होगी गहराई,तलहटी से हटेगी कठोर परत,आएंगे-जाएंगे बड़े जहाज
कानपुर में खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा,12 गांवों में घुसा पानी
भाजपा का धार्मिक मान्यता से बदला प्लान,अब काशी नहीं संगम नगरी से गंगाजल लेकर भाजपाई जाएंगे गुजरात
सोशल मीडिया पर योगी राज,फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर वन सीएम
बाराबंकी में खतरे के निशान से ऊपर सरयू का जलस्तर,60 गांव बाढ़ और कटान से प्रभावित
नेपाल त्रासदी के बाद सड़क धंसने से काठमांडू का रास्ता बंद, यूपी से जाने वाले फंसे हजारों वाहन
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बनेगा खास संयोग,जानें कब करें पूजा
ऑपरेशन सिंदूर के हीरो,बेस्ट टेस्ट पायलट राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने जितेंद्र मिश्र
काशी के मणिकर्णिका घाट पर गूंजे वैदिक मंत्र,नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मृतकों के लिए हुआ विशेष श्राद्ध-तर्पण
वाराणसी की पहाड़िया मंडी में हरी मटर की दस्तक,जानिए क्या है भाव
जो कल तक थे जमींदार,अब हुए भूमिहीन,अब कागजों में बची उनके नाम जमीन,सरयू की कटान से भारी तबाही
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को दी दो नई सौगात,श्रीराम सीनियर सिटीजन होम का किया उद्घाटन और फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved