दशहरा,दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशखबरी,दिल्ली से रांची तक 14 रुपए तक गिरे चीनी के रेट


दशहरा,दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशखबरी,दिल्ली से रांची तक 14 रुपए तक गिरे चीनी के रेट

मनोज बिसारिया | 10 Sep 2026

 

नई दिल्ली।त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है।दशहरा, दिवाली और छठ से पहले खुशखबरी है।चीनी का रेट तेजी से नीचे गिर रहा है।पिछले दिनी एक्स-चीनी मिल रेट में गिरावट से थोक और फुटकर रेट में भारी कमी दर्ज क जा रही है। आज गुरुवार को एक्स-मिल प्राइस की बात करें तो साउथ महराष्ट्र में चीनी का एक्स मिल रेट 4950 से 4865 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है।

दिल्ली-कानपुर में क्या है चीनी का रेट

सरकार की सख्ती और उपायों से दिल्ली में 22 अगस्त के ऑल टाइम हाई रेट से चीनी 12 रुपये सस्ती हुई है। 9 सितंबर को यह 56 रुपये किलो पर आई।कानपुर में चीनी के भाव इस अवधि में 69 रुपये से घटकर 56 रुपये पर आ गए। यहां 13 रुपये प्रति किलो दाम में गिरावट दर्ज क गई है।

मुंबई,रायपुर,रांची में कितनी सस्ती हुई चीन

मुंबई और रायपुर में अभी चीनी 56 रुपये की है। रांची में चीनी 70 रुपये से 57 रुपये पर आ गई है। रांची में चीनी 14 रुपये सस्ती हुई है। गुवाहटी में 71 से 58 और कोलकाता में 70 से 58 रुपये पर चीनी आ गई है। हैदराबाद और चेन्नई में भी चीनी 22 अगस्त को 70 रुपये पर पहुंच गई थी। अब क्रमश: 57 और 60 रुपये पर आ गई है।

थोक भाव भी गिरे

चीनीमंडी के मुताबिक मुंबई में 22 अगस्त को 1 क्विंटल चीनी का भाव 6750 रुपये था और अब ये 5100 रुपये पर आ गए हैं। दिल्ली में 22 अगस्त के ऑल टाइम हाई 6600 से 9 सितंबर को दाम 5150 रुपये क्विंटल ही रह गए।

कानपुर,रायपुर,रांची और कोलकाता में चीनी के थोक भाव

इसी तरह कानपुर में थोक चीनी के लेटेस्ट भाव 5200 रुपये, रायपुर,रांची और कोलकाता में क्रमश: 5150 रुपये, 5300 रुपये और 5350 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। गुवाहटी में 5400 रुपये है तो हैदराबाद में 5250 और चेन्नई में 5600 रुपये क्विंटल। इन रेट्स में जीएसटी जुड़ा हुआ है।

ऐसा कैसे हुआ,क्यों घट रहे चीनी के दाम

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़े उपभोक्ताओं और डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा तय की।चीनी की जमाखोरी और स्टॉक छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी तेज कर दी। चीनी मिलों को भी टाइट किया गया। सरकार ने 21 अगस्त को 10 लाख मीट्रिक टन चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दी थी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved