बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव,अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़


बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव,अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़

मनोज बिसारिया | 10 Sep 2026

 

 

नई दिल्ली।शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और हाई वैल्यूएशन की टेंशन के बाद भी म्यूचुअल फंड निवेशकों का इक्विटी पर भरोसा बढ़ा है।अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में नेट इनवेस्टमेंट मासिक आधार पर लगभग 19 फीसदी बढ़कर 29,329 करोड़ रुपये हो गया। जुलाई में इन स्कीम्स में 24,697 करोड़ रुपये आए थे।

दिलचस्प बात यह है कि निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले डेट फंडों से पैसा निकाला,लेकिन ज्यादा रिस्क वाले स्मॉलकैप स्कीम्स में जमकर निवेश किया।अगस्त में डेट फंडों से 8,127 करोड़ रुपये की नेट आउटफ्लो हुई। वहीं अकेले स्मॉलकैप फंडों में 7,973 करोड़ रुपये आए।

लार्जकैप से अगस्त में निकाले पैसे

लार्जकैप फंडों से ₹1,147 करोड़ निकले

मिडकैप फंडों में ₹6,989 करोड़ आए

स्मॉलकैप फंडों में ₹7,973 करोड़ आए

मिड और स्मॉलकैप में कुल निवेश ₹14,963 करोड़ रहा

SIP ने बनाया नया रिकॉर्ड

इक्विटी स्कीम में बढ़ते निवेश को SIP से भी मजबूत सहारा मिला। अगस्त में SIP के जरिए रिकॉर्ड 32,297 करोड़ रुपये का निवेश हुआ,जो जुलाई में  31,961 करोड़ रुपये था।

इक्विटी में पैसा आया, डेट से क्यों निकला

अगस्त में इक्विटी फंडों में निवेश बढ़ा, लेकिन डेट म्यूचुअल फंडों से 8,127 करोड़ रुपये निकल गए। डेट फंडों का पैसा सरकारी और कंपनियों के बॉन्ड जैसे साधनों में लगाया जाता है।

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का साइज कितना हुआ

इक्विटी बाजार में निवेश और SIP से आ रही रेगुलर रकम के कारण म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल असेट अंडर मैनेजमेंट अगस्त के अंत तक बढ़कर करीब 87.07 लाख करोड़ रुपये हो गया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved