कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से चिंता में बाजार,इन दो सरकारी कंपनियों को बड़ा फायदा,शेयरों में जारी बढ़त
मनोज बिसारिया | 10 Sep 2026
नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान में जारी जारी जंग से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं और आज गुरुवार को $102 के स्तर को छू लिया।ऐसे में शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से सरकार की चिंता भी बढ़ गई है।इस बीच दो सरकारी कंपनियों को बड़ा फायदा हो रहा है और इनके शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्प और ऑयल इंडिया के शेयरों में क्रमशः 2 फीसदी और 2.4 फीसदी की बढ़त हुई।क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।चूंकि ये दोनों अपस्ट्रीम और ऑयल प्रोड्यूसर्स कंपनीज हैं और क्रूड की कीमतें बढ़ने से इनकी कमाई और प्रॉफ़िट मार्जिन बढ़ते हैं।
ओएनजीसी के और ऑयल इंडिया के शेयरों में उछाल
ओएनजीसी के शेयर 10 सितंबर को इंट्रा डे में 2 फीसदी तक चढ़ गए। सुबह यह 236 रुपये पर खुले और 239.80 के स्तर पर पहुंच गए।वहीं ऑयल इंडिया के शेयर 503.90 रुपये पर खुले और 514.50 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, पिछले तीन महीनों से ओएनजीसी के शेयरों ने काफी गिरावट दिखाई है। ओएनजीसी के शेयर मई और जून में 11 फीसदी तो अगस्त में 4 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। इसके उल्ट ऑयल इंडिया के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में अच्छी तेजी दिखाई है और ये 20 फीसदी तक चढ़ गए।
बता दें कि ईरान और अमेरिका में जारी जंग के चलते कच्चे तेल के मोर्चे पर कोई राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पश्चिम एशिया में दोनों देशों के बीच घमासान जारी है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर से बाधित हो गया और दुनियाभर में एनर्जी संकट गहरा गया है।
सातवें आसमान पर रसोई की रानी प्याज का दाम,एक-एक किलो का दाम 60-70 रुपये
दशहरा,दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशखबरी,दिल्ली से रांची तक 14 रुपए तक गिरे चीनी के रेट
अमेरिका से भी महंगा हो गया नेपाल,बांग्लादेश,चीन, पाकिस्तान में पेट्रोल
बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव,अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़
भारत में बदल रही कार लेने वालों की सोच,अब पेट्रोल नहीं इस फ्यूल पर लगा रहे दांव,मिल रहा ज्यादा माइलेज
सोना 182 रुपये सुस्त,चांदी 907 रुपये नरम,आज क्यों गिर रहे दाम
भारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांग
श्रीनगर में पूरा वंदे मातरम गाने पर छिड़ा सियासी संग्राम,कांग्रेस के सुझाव पर एनसी बोली-अपनी बात मत थोपो, बीजेपी ने कसा तंज
क्रूड 78 से बढ़कर हुआ 100 डॉलर के पार,निफ्टी 4% टूटा, जानें किन शेयरों में मचा हाहाकार
भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय,ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में वाणिज्य सचिव ने दी जानकारी
पहले अचानक दौड़ने लगी ब्रिटिश पाउंड करेंसी,तोड़े कई रिकॉर्ड,अब क्यों है ऐतिहासिक गिरावट का खतरा
ये हैं 5 कारण जिसकी वजह से 9 सितंबर को 100 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड,आगे कितना होगा भाव
ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब,अमेरिकी सामान पर कनाडा ने लगा दिया 50% टैरिफ
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved