सोना 182 रुपये सुस्त,चांदी 907 रुपये नरम,आज क्यों गिर रहे दाम


सोना 182 रुपये सुस्त,चांदी 907 रुपये नरम,आज क्यों गिर रहे दाम

मनोज बिसारिया | 10 Sep 2026

 

नई दिल्ली।कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता और ब्याज दर बढ़ने की संभावना बढ़ी है।इससे सोने पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि महंगाई से बचाव के साधन के रूप में सोने की मांग बनी हुई है।

सोने और चांदी में दिखी सुस्ती

गुरुवार को सोने और चांदी में कारोबार की शुरुआत में सुस्ती देखने को मिली।ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,460 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 68 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,53,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,43,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना लुढ़का

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 182 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,581 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,763 रुपये था।खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 113 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,650 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,838 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,53,581 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 907 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,292 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,213 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,103 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,110 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,43,581 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,42,726 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,448 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,460.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,458.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 67.94 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 68.64 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 68.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,581 1,53,763 1,53,650
चांदी 2,43,292 2,44,213 2,43,110
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,448 4,460.70 4,458.90
चांदी 67.94 68.64 68.07

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved