पुतिन ने किया बड़ा ऐलान,कीव पर 3 दिन नहीं होंगे हमले


पुतिन ने किया बड़ा ऐलान,कीव पर 3 दिन नहीं होंगे हमले

मनोज बिसारिया | 06 Sep 2026

 

न‌ई दिल्ली।रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला ले लिया है।पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले ना करने का आदेश दिया है।यह आदेश शनिवार आधी रात से लागू हो गया है।

पुतिन ने कीव पर 72 घंटे हमले रोकने का दिया आदेश

क्रेमलिन ने शनिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले नहीं करने का आदेश दिया है।राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूस की समाचार एजेंसी तास को बताया कि पुतिन ने आधी रात से तीन दिनों तक कीव पर कोई हमला नहीं करने का आदेश दिया है।यह फैसला अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की यूक्रेनी राजधानी कीव की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है।

अमेरिकी दूत मॉस्को पहुंचे

स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों को फिर से आगे बढ़ाने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। जेरेड कुशनर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद हैं। दोनों अमेरिकी दूतों को हवाई अड्डे पर रूसी दूत किरिल दिमित्रिएव ने स्वागत किया।

पांचवें साल में पहुंचा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब पांचवें साल में पहुंच चुका है।युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की कोशिशों की रफ्तार कम हो गई थी।पिछले छह महीनों में अमेरिका का ध्यान ईरान के साथ युद्ध पर केंद्रित रहा।विटकॉफ और कुशनर की मॉस्को की पिछली ज्ञात यात्रा जनवरी में हुई थी,उस समय दोनों ने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।दोनों अमेरिकी दूत इससे पहले कभी कीव नहीं गए हैं।

दोनों देशों के बीच हवाई हमले तेज

अमेरिकी दूतों की यात्रा ऐसे समय में हो रही है,जब रूस और यूक्रेन दोनों हवाई हमले तेज कर रहे हैं।यूक्रेनी के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिकी दूतों की यात्रा के दौरान यूक्रेन हवाई हमले रोक देगा।उन्होंने रूस से भी ऐसा करने की अपील की थी।हाल के दिनों में रूस ने कीव और अन्य शहरों पर हमले तेज किए हैं।

कीव की सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर ड्रोन हमला

शुक्रवार को एक रूसी ड्रोन ने कीव की एक महत्वपूर्ण सरकारी इमारत को निशाना बनाया।यह इमारत यूक्रेन की सुरक्षा सेवा का मुख्यालय है।यूक्रेन की सुरक्षा सेवा को एसबीयू के नाम से जाना जाता है,यह उन एजेंसियों में शामिल है, जो रूस के अंदर दूर तक हमले करने वाली कार्रवाई में शामिल हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved