साउथ कोरिया ने बना दिया एक्सपोर्ट का रेकॉर्ड,भारत और चीन के लिए खतरे की घंटी
मनोज बिसारिया | 06 Sep 2026
नई दिल्ली।अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी इकॉनमी है।चीन दूसरे नंबर पर है।भारत भी विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रही बड़ी इकॉनमी है,लेकिन साउथ कोरिया की इकॉनमी चुपचाप तेजी से आगे निकल रही है।यह भारत की हर महीने एक्सपोर्ट के नए-नए रेकॉर्ड बना रहा है।विदेशी निवेशक भारत जैसे देशों से पैसा निकालकर इस साउथ कोरिया में लगा रहा है।
साउथ कोरिया का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है लगातार
साउथ कोरिया का शेयर बाजार इस साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला मार्केट है।अगस्त में सउथ कोरिया का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 72.5 फीसदी बढ़ा।यह साउथ कोरिया के निर्यात में किसी एक महीने में सालाना आधार पर आई सबसे बड़ा उछाल है।इससे पहले जुलाई में साउथ कोरिया के एक्सपोर्ट में 63.0 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।साउथ कोरिया के एक्सपोर्ट में लगातार 7 महीनों से सालाना आधार पर 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।
क्यों उछल रहा है एक्सपोर्ट
पूरे विश्व की कंपनियां एआई और डेटा सेंटर में भारी निवेश कर रही हैं,जिससे पूरे विश्व में सेमीकंडक्टर की मांग में भारी तेजी आई है और साउथ कोरिया इसका पूरा फायदा उठा रहा है।अगस्त में सेमीकंडक्टर का एक्सपोर्ट पिछले साल के मुकाबले 209 फीसदी बढ़कर 46.7 अरब डॉलर हो गया है। साथ ही कंप्यूटर से जुड़े प्रोडक्ट्स की शिपमेंट में 419.0 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।अगस्त में साउथ कोरिया से चीन को एक्सपोर्ट में 119.0 फीसदी,अमेरिका को 89.3 फीसदी,भारत को 47.3 फीसदी और यूरोपीय यूनियन को 14.6 फीसदी की तेजी आई। साउथ कोरिया का शेयर बाजार इस साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला मार्केट है। इसमें 80 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
एआई पर जोर
इसकी मुख्य वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में सेमीकंडक्टर शेयरों में आई तेजी है।देश की दो कंपनियों सैमसंग और SK Hynix का मार्केट कैप इस साल काफी तेजी से बढ़ा है।सैमसंग 1.246 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की 12वीं बड़ी मूल्यवान कंपनी है,जबकि SK Hynix भी 868.51 अरब डॉलर के साथ 17वें नंबर पर है। साउथ कोरिया की इकॉनमी जहां रेकॉर्ड बना रही है, वहीं चीन की इकॉनमी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है।जहां तक भारत की बात है तो उसे एआई की दौड़ में पिछड़ने का नुकसान हो रहा है।यही वजह है कि विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकालकर साउथ कोरिया के बाजार में लगा रहा हैं क्योंकि वहां उन्हें भारी रिटर्न मिल रहा है।
ईरान-अमेरिका के हमलों से उबला कच्चा तेल, ब्रेंट पहुंचा 97 डॉलर के करीब,होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बेहद कम
पुतिन ने किया बड़ा ऐलान,कीव पर 3 दिन नहीं होंगे हमले
अमेरिका ने ईरान के 3 कच्चे तेल के टैंकर पर कर दिया हमला
5 साल की सबसे तेज प्रॉफिट ग्रोथ से भी शेयर बाजार पर असर नहीं,चीन में आखिर चल क्या रहा है
18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया छोटी बात
कच्चे तेल ने लगाया तेजी का चौका,6 हफ्ते में सबसे महंगा भाव,ब्रेंट क्रूड $95 के पार
सरकार ला रही नया सिस्टम,ट्रैफिक नियम तोड़़ने पर कटेंगे पॉइंट,बार-बार गलती करने पर सस्पेंड हो सकता है डीएल
चीन ने बढ़ाई रूसी तेल की खरीद,भारत ने घटाई, यूएस बना एलपीजी और एलएनजी का सबसे बड़ा सप्लायर
काम न आया अमेरिका का दबाव,भारत-रूस ने डॉलर पर घटाई निर्भरता,96% ट्रेड लोकल करेंसी में
ट्रंप की सनक ने 1 हफ्ते में डुबा दिए लोगों के 7 लाख करोड़, क्रूड फिर $100 की ओर भागा
ट्रंप के बयान और ईरान पर हमले,तेल से शेयर बाजारों तक भूचाल
अब क्या करेगा पाकिस्तान,एक चौथाई लोग रोटी को मोहताज,सरकारी आंकड़ों से खुली पोल
ट्रंप के वॉर मोड से लाल हुआ शेयर बाजार, 700 अंक टूटा सेंसेक्स,बड़े शेयरों का हाल-बेहाल
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved