सरकार ला रही नया सिस्टम,ट्रैफिक नियम तोड़़ने पर कटेंगे पॉइंट,बार-बार गलती करने पर सस्पेंड हो सकता है डीएल


सरकार ला रही नया सिस्टम,ट्रैफिक नियम तोड़़ने पर कटेंगे पॉइंट,बार-बार गलती करने पर सस्पेंड हो सकता है डीएल

मनोज बिसारिया | 03 Sep 2026

 

नई दिल्ली।सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेना अब आपको भारी पड़ सकता है,क्योंकि केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव की तैयारी कर रही है।नए सिस्टम में बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ड्राइवर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्लान तैयार किया जा रहा है।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवर्स के लिए नेगेटिव पॉइंट सिस्टम लाने की योजना की जानकारी दी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस उल्लंघन पर कितने पॉइंट मिलेंगे और कितने पॉइंट के बाद लाइसेंस पर क्या कार्रवाई होगी,इसलिए इसे अभी प्रस्तावित व्यवस्था के तौर पर ही समझना चाहिए।

बार-बार गलती की तो डीएल सस्पेंड

इस प्लान का फोकस केवल चालान काटना ही नहीं,बल्कि ड्राइवर्स के व्यवहार को बदलना है।अगर कोई व्यक्ति लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ता है और उसके नेगेटिव पॉइंट बढ़ते जाते हैं तो एक तय सीमा के बाद उसके ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड करने की कार्रवाई हो सकती है।बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लाइसेंस कैंसल भी किया जा सकता है,इस योजना के तहत सरकार का फोकस केवल जुर्माना वसूलने के बजाय ऐसे ड्राइवर्स पर नजर रखने पर है,जो बार-बार सड़क सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।

ड्राइविंग ट्रेनिंग पर भी जोर

केंद्र सरकार सड़क सुरक्षा को सिर्फ लाइसेंस और चालान तक सीमित नहीं रखना चाहती।ड्राइवरों की ट्रेनिंग को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।नितिन गडकरी पहले भी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और बेहतर प्रशिक्षित ड्राइवर्स की जरूरत पर जोर दे चुके हैं।केंद्र सरकार के मुताबिक देश में अच्छे ड्राइवर्स की कमी भी एक बड़ी चुनौती है। केंद्र सरकार ने ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च,रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और डिस्ट्रिक्ट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर जैसे मॉडल पर काम किया है,इसका मकसद ड्राइवर्स को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करना और सड़क पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ाना है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved