नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का भारत में दिख रहा असर,नदियों में आ रहें शव


नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का भारत में दिख रहा असर,नदियों में आ रहें शव

धनंजय सिंह | 29 Aug 2026

 

महराजगंज।नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का असर अब भारत में भी दिख रहा है।नारायणी नदी (गंडक)में बाढ़ के पानी के साथ शव बहकर महराजगंज पहुंच रहे हैं।यहां जो शव मिले हैं।इनमें तीन बच्चों के हैं।नदी में बहकर आए शव,मलबे,लकड़ियों और सामान की तस्वीरें बाढ़ की तबाही का दर्दनाक मंजर बयां कर रही हैं।

नदी में पानी नहीं,पानी के साथ लकड़ियां,घरेलू सामान,सिलेंडर समेत कई चीजें बहकर आ रही है भारत

नारायणी नदी में सिर्फ पानी नहीं बह रहा।पानी के साथ लकड़ियां,घरेलू सामान,सिलेंडर समेत कई चीजें भारत बहकर आ रही हैं।इसी दौरान राहत-बचाव में लगे जवानों को नदी में कुछ संदिग्ध नजर आया।पास जाकर देखा तो वहां शव पड़े थे।बरामद चार शवों में तीन महिलाओं और एक पुरुष के होने की जानकारी दी गई है।महराजगंज प्रशासन ने शव मिलने की सूचना नेपाल को भेज दी है।पहचान से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए गए हैं।अब आगे की कार्रवाई को लेकर नेपाल प्रशासन के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। नदी पर तैनात बचाव दल लगातार नजर बनाए हुए है।जैसे ही कोई संदिग्ध चीज नजर आती है तो जवान मौके पर पहुंचकर उसकी जांच करते हैं।शव मिलने पर उसे बाहर निकालकर जरूरी कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा जाता है।

जान जोखिम में डालकर सामान निकाल रहे लोग

नदी के बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए सामान को निकालने के लिए कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।बचाव दल उन्हें बार-बार नदी से दूर रहने की चेतावनी दे रहा है,इसके बावजूद कई लोग लकड़ी और दूसरी चीजें निकालने के लिए पानी के करीब पहुंच जा रहे हैं। बता दें कि नेपाल में आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।नारायणी नदी का पानी तबाही के निशान को भारत तक ला रहा है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved