सावन के 19 दिनों में 53 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे काशी  विश्वनाथ धाम,सोमवार को अधिक भीड़


सावन के 19 दिनों में 53 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे काशी  विश्वनाथ धाम,सोमवार को अधिक भीड़

धनंजय सिंह | 21 Aug 2026

 

वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी में सावन में काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।देश के कोने-कोने से श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का दर्शन के लिए आ रहे हैं।गंगा घाट से लेकर के काशी विश्वनाथ धाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब है।

सावन के 19 दिनों में 53 लाख 59 हजार 634 श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया है।अब तक तीन सोमवार बीत चुके है।प्रत्येक सोमवार को 5 से 5.5 लाख श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया है।संभावना है कि बाकी बचे 9 दिनों में यह आंकड़ा 80 लाख के पार जाएगा।

सावन में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं,इसमें बैरिकेडिंग के जरिए जहां मंदिर मार्ग तक उनके पहुंचने की राह को आसान बनाया गया है,वहीं ओआरएस पानी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।श्रद्धालु 25 से 30 मिनट में दर्शन कर ले रहे हैं।हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर थोड़ा अधिक समय भी लग जाता है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं,इनमें खोया पाया केंद्र,मेडिकल हेल्प काउंटर,पेयजल, ग्लूकोज वितरण की व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सावन शुरू होने से पहले ही वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।आम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 5000 से ज्यादा सुरक्षा बल मंदिर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैनात किए गए हैं।

दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है,उन्हें लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी ऊर्जा में किसी तरीके की कोई कमी नहीं है।
वह इसी बात से खुश हैं कि महादेव का जलाभिषेक करने का उनको मौका मिलेगा।श्रद्धालु कहते हैं कि यह मौका बड़े सौभाग्य से बाबा विश्वनाथ देते हैं,ऐसे में हम सब खड़े होकर अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved