पाकिस्तान और ईरान संकट से एयर इंडिया और इंडिगो को लगा झटका,विदेशी एयरलाइंस की चांदी


पाकिस्तान और ईरान संकट से एयर इंडिया और इंडिगो को लगा झटका,विदेशी एयरलाइंस की चांदी

मनोज बिसारिया | 21 Aug 2026

 

 

नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान में पिछले कई महीनों से चल रहे तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर पड़ा है।विदेशी एयरलाइन कंपनियों की तुलना में भारतीय एयरलाइंस पर इसका ज्यादा असर देखने को मिला है।एयरलाइन कंपनियों के लिए अप्रैल-जून पीक सीजन होता है,लेकिन इस दौरान भारतीय एयरलाइंस के इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में भारी गिरावट आई जबकि विदेशी एयरलाइंस ने बढ़ोतरी दर्ज की।

बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 10.5 फीसदी घटकर 1.7 करोड़ रह गई। इस दौरान भारतीय एयरलाइंस के इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में 26 फीसदी की भारी गिरावट आई। इस दौरान विदेशी एयरलाइंस के ट्रैफिक में तेजी आई।

विदेशी एयरलाइंस को फायदा

दुबई की बड़ी एयरलाइन एमिरेट्स को इस बात का फायदा मिला कि यूएई ने अप्रैल-जून तिमाही में लंबे समय तक विदेशी एयरलाइंस की उड़ानों को काफी सीमित कर दिया था। इससे एमिरेट्स का भारत से आने-जाने वाला ट्रैफिक 7 फीसदी बढ़कर 14.8 लाख हो गया। पिछले साल इस अवधि में यह 13.8 लाख था। इसी तरह अबू धाबी की एतिहाद एयरवेज के भारत ट्रैफिक में पिछले साल अप्रैल-जून के 8.5 लाख के आंकड़े के मुकाबले सिर्फ 1,939 यात्रियों की कमी आई,लेकिन भारतीय एयरलाइंस के लिए अमेरिका और ईरान  जंग नई मुसीबत बनकर आया।पिछले साल अप्रैल से पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से उन्हें लंबा रूट लेना पड़ रहा है। एयर इंडिया और इंडिगो के लिए दिल्ली सबसे बड़ा हब है,लेकिन दिल्ली से पश्चिमी देशों को जाने वाली उड़ानों को लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है।

एयर इंडिया वर्सेज इंडिगो

जून 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर क्रैश के बाद विदेशी उड़ानों में कटौती से एयर इंडिया ग्रुप (एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस) के इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में 35 फीसदी की गिरावट आई। इंडिगो का इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक अप्रैल-जून 2025 में 39.5 लाख से 15.4 फीसदी घटकर 33.4 लाख रह गया।दूसरी ओर लुफ्थांसा,स्विस और ब्रिटिश एयरवेज जैसी कुछ पश्चिमी एयरलाइंस ने इस मौके का फायदा उठाते हुए भारत के लिए अपनी उड़ानें बढ़ा दी। लुफ्थांसा ने इस अप्रैल-जून में भारत से आने-जाने वाले 3.7 लाख यात्रियों को सेवा दी, जबकि एक साल पहले यह संख्या 3.5 लाख थी। ब्रिटिश एयरवेज ने अप्रैल-जून 2025 में 2.9 लाख से ज्यादा लोगों को यात्रा कराई।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved