उल्टी बह रही है गंगा,भारत से तेल मंगा रहा रूस,पहुंच चुकी है पहली खेप
मनोज बिसारिया | 12 Aug 2026
नई दिल्ली।भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल रूस से मंगा रहा है, लेकिन अब उल्टी गंगा बह रही है।पहली बार रूस को भारत से पेट्रोल मंगाना पड़ रहा है।यह पहला मौका है जब रूस भारत से तेल मंगा रहा है।यूक्रेन के हमलों से रूस की रिफाइनरीज का कामकाज प्रभावित हुआ है,जिससे रूस में पेट्रोल की भारी कमी हो गई है।
रूस ने पहली बार भारत से पेट्रोल किया आयात
रूस ने पहली बार भारत से पेट्रोल का आयात किया है।भारत अपनी जरूरत का 88 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है,लेकिन भारत पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का बड़ा एक्सपोर्टर है। भारत ने रूस को पेट्रोल की पहली खेप 5 अगस्त को भेजी थी।अभी भारत से और भी खेप जा सकती हैं।भारत की घरेलू प्रोसेसर नायरा एनर्जी लिमिटेड ने रूस को पेट्रोल की सप्लाई की है। इस कंपनी में रूस की टॉप ऑयल प्रोड्यूसर कंपनी रोसनेफ्ट का निवेश है।इस ईंधन को मिस्र के पास ट्रांसफर के जरिए रूसी लिंक वाले टैंकरों की एक चेन के जरिए भेजा जा रहा है।
क्यों हुई कमी
बता दें कि रूसी रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमले और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथल पुथल मची हुई है,जिससे तेल की आपूर्ति कम हो गई है।रूस को घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल और डीजल का निर्यात रोकना पड़ा है।उल्टा रूस को भारत से पेट्रोल आयात करना पड़ा है।यूक्रेन के हमलों से रूस की प्रोसेसिंग कैपेसिटी में काफी गिरावट आई है।रूस के झंडे वाले प्रोडक्ट टैंकर साइक्लोन ने 18 जून को भारत के पश्चिमी तट पर स्थित वाडिनार रिफाइनरी से 42,000 टन पेट्रोल लोड किया। 6 जुलाई को इसे मिस्र के भूमध्यसागरीय तट पर स्थित डामिएटा पोर्ट पर ओमान के झंडे वाले गार्नेट जहाज में ट्रांसफर किया गया। वह जहाज अगस्त की शुरुआत में रूस पहुंचा।
और बढ़ रही है खेप
प्रोडक्ट टैंकर Varg ने भी 6 जुलाई को वाडिनार में लगभग 40,000 टन फ्यूल लोड किया और जुलाई के आखिर में डामिएटा में शिप-टू-शिप ट्रांसफर किया। अभी तक किसी ऐसे जहाज की पुष्टि नहीं हुई है,जिसने यह खेप ली हो। हालांकि केप्लर को मुताबिक इसे Beast को ट्रांसफर किया गया,जो अटलांटिक से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ रहा है।एक और प्रोडक्ट टैंकर कैमरून के झंडे वाला Photon 13 जुलाई को वाडिनार से रवाना हुआ। डेटा से पता चला कि बाद में उसने 28-29 जुलाई को डामिएटा में अपना पेट्रोल कार्गो रूस के झंडे वाले Talisman जहाज में ट्रांसफर कर दिया।
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन,जोरों पर काम,रेल मंत्री ने दिखाई झलक
गोल्ड के दाम आई तेजी, 1.54 लाख रुपये के पार
भारत के लिए अगले कुछ दिन होंगे अहम,अचानक सताने लगा है डर,सीधा पड़ेगा असर
एससी-एसटी एक्ट के तहत 12 लाख तक मुआवजा,जानें सरकार का पूरा प्लान
चावल एक्सपोर्ट पर फिर चीन ने की बदमाशी,भारतीय चावल निर्यातकों का लाइसेंस किया सस्पेंड,कार्रवाई पर क्या है भारत का जवाब
मैं ईरान का बैंकर,उसके पास पैसे नहीं,ट्रंप ने फिर दी चेतावनी,कच्चे तेल में उथल-पुथल
अमेरिकी लेबर मार्केट में शोर या संकट:जुलाई में गई 23000 नौकरियां फिर भी बेरोजगारी दर में गिरावट
यूपीआई की रफ्तार पर लगा ब्रेक,ट्रांजैक्शन ग्रोथ 33% से घटकर हुआ 23%,बड़े पेमेंट पर लग सकता है चार्ज
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने जारी किया सख्त बयान
तेल-साबुन से लेकर बिस्किट-ब्रेड तक अगले महीने हो सकते हैं महंगे,जानें किन कंपनियों ने दिए वृध्दि के संकेत
मोदी सरकार की तगड़ी स्कीम,दे रही क्रेडिट कार्ड, 50 दिनों तक नहीं देना होगा ब्याज
सीएम रेखा ने 9वीं की छात्राओं को दी मुफ्त साइकिल,विधानसभा में गूंजा साइकिल घोटाले का शोर
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved