गोल्ड के दाम आई तेजी, 1.54 लाख रुपये के पार


गोल्ड के दाम आई तेजी, 1.54 लाख रुपये के पार

मनोज बिसारिया | 12 Aug 2026

 

नई दिल्ली।सोने के भाव में बुधवार को तेजी रही।सोना 96 रुपये महंगा हुआ है।सोने का भाव 1,54,850 रुपये पर है। ये 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट है।कल मंगलवार को सोने का भाव 85 रुपये महंगा होकर 1.53 लाख रुपये पर बंद हआ था। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,840 रुपये पर है।

दिल्ली में आज का गोल्ड का रेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,930 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 104 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,41,910 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 111 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,42,120 रुपये पर है।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोने का भाव 1,54,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 104 रुपये बढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,910 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

गोल्ड की कीमतों में क्यों आई तेजी

सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ा कारण चीन के केंद्रीय बैंक की लगातार खरीदारी है।पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना पिछले 20 महीनों से लगातार सोना खरीद रही है,जिससे बाजार में सोने की मांग मजबूत वैश्विक अनिश्चितता है।मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और विश्व की आर्थिक स्थिति को लेकर निवेशकों की चिंता के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। जब भी वैश्विक जोखिम बढ़ता है तब सोने की मांग बढ़ जाती है और इसकी कीमतों में तेजी आती है।अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता है।निवेशक फेड के अगले फैसले पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा कीमतों में हल्की गिरावट आने पर बड़े संस्थागत निवेशकों ने भी सोने में खरीदारी बढ़ाई है, जिससे सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved