मैं ईरान का बैंकर,उसके पास पैसे नहीं,ट्रंप ने फिर दी चेतावनी,कच्चे तेल में उथल-पुथल


मैं ईरान का बैंकर,उसके पास पैसे नहीं,ट्रंप ने फिर दी चेतावनी,कच्चे तेल में उथल-पुथल

मनोज बिसारिया | 12 Aug 2026

 

नई दिल्ली।पश्चिम एशिया में सबकुछ ठीक नहीं है।अमेरिका-ईरान के बीच शांति की उम्मीद जागती है,तभी कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि विश्व में हलचल मच जाती है।अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी चेतावनी दे डाली है।ट्रंप की चेतावनी से कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज उथल-पुथल मच गयी है।

ट्रंप ने ईरान की ओर से शांति वार्ता में शामिल होने वालों को बताया बड़ा चालाक 

ट्रंप ने ईरान की ओर से शांति वार्ता में शामिल होने वालों को बड़ा चालाक बताया है और संघर्ष के निपटने के लिए दो विकल्प पेश किए हैं,इसके बाद कच्चे तेल का दाम अंरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर लंबी छलांग लगाकर 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।तेल में उछाल से विश्व में महंगाई का जोखिम बढ़ाने वाला है।

ट्रंप ने खुद को बताया ईरान का बैंकर  

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोन इंटरव्यू में रियल अमेरिकाज वॉयस से बात की और कहा कि ईरान से बातचीत करना बिल्कुल भी आसान नहीं है,उसकी ओर से बातचीत में शामिल लोग बड़े चालाक हैं और गलत हथकंडे अपना रहे हैं। ट्रंप ने Iran Economy को लेकर कहा कि'आर्थिक रूप से उनकी हालत बहुत खराब है और इकोनॉमी मुश्किल में है। ट्रंप ने ईरान की जब्त संपत्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि वे कर्ज नहीं ले सकते,उनके पास जो भी पैसा था,उस पर हमारा नियंत्रण है,जो बहुत ज्यादा है, मैं उनका बैंकर हूं।

ईरान के साथ संघर्ष के निपटने के लिए अब ट्रंप ने वार्निंग के साथ पेश किया दो विकल्प

ईरान के साथ संघर्ष के निपटने के लिए अब डोनाल्ड ट्रंप ने वार्निंग के साथ दो विकल्प पेश किए हैं।पहला विकल्प बताते हुए ट्रंप ने कहा कि जो चल रहा है वहीं होता रहे, यानी अमेरिका मौजूदा रणनीति को जारी रख सकता है और ईरान को लगातार आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए देख सकता है। दूसरा विकल्प बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान पर और भी बड़ा सैन्य हमला कर सकता है।

पाकिस्तान का दावा फिर फेल

अमेरिका और ईरान के युद्ध के दौरान अब तक शांति वार्त की जितनी कोशिशें हुई हैं,उनमें पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में नजर आया है,लेकिन पाकिस्तान की ये मध्यस्थता काम नहीं आई।इस बार भी पाकिस्तान का दावा फेल नजर आ रहा है। दरअसल ट्रंप का ईरान को चेतावनी देने वाला ये बयान ऐसे समय में आया है, जबकि पाकिस्तान ने मंगलवार को ही कहा कि अमेरिका और ईरान किसी न किसी तरह के समझौते के करीब पहुंच रहे हैं।

कच्चा तेल झटके में $90 के करीब

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई इस बड़ी चेतावनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल मचा दी है।खबर लिखे जाने तक कच्चे तेल की कीमत में 89.70 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया, तो वहीं WTI Crude Oil का दाम भी उछलकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।मर्बन क्रूड की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved