अमेरिकी लेबर मार्केट में शोर या संकट:जुलाई में गई 23000 नौकरियां फिर भी बेरोजगारी दर में गिरावट


अमेरिकी लेबर मार्केट में शोर या संकट:जुलाई में गई 23000 नौकरियां फिर भी बेरोजगारी दर में गिरावट

मनोज बिसारिया | 10 Aug 2026

 

नई दिल्ली।विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के श्रम बाजार (लेबर मार्केट) से आए जुलाई 2026 के आंकड़ों ने अर्थशास्त्रियों और निवेशकों को जलेबी की तरह उलझा कर रख दिया है।इलायरा सिक्योरिटीज की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विरोधाभासी संकेत देखने को मिले हैं,जहां एक ओर नॉन-फार्म पेरोल में 23,000 नौकरियों की कमी दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी दर घटकर 4.1फीसदी पर आ गई, जो एक साल का निचला स्तर है।

आंकड़ों के पीछे का असली शोर

इलायरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के ये आंकड़े श्रम बाजार की वास्तविक तस्वीर पेश नहीं करते हैं। इसके पीछे मुख्य कारण सीजनल एडजस्टमेंट (मौसमी समायोजन) और सरकारी नौकरियों में होने वाले तकनीकी बदलाव हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में सरकारी क्षेत्र में 53,000 नौकरियों की कटौती हुई,जिसमें अकेले शिक्षा क्षेत्र से 49,000 नौकरियां कम हुईं।आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियों और स्कूलों के बंद होने के कारण जुलाई में यह गिरावट देखी जाती है, जो सितंबर तक ठीक हो जाती है।

क्या वास्तव में नौकरियां कम हुईं

बड़ी दिलचस्प बात यह है कि यदि ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के तकनीकी सुधारों को हटा दिया जाए, तो इलायरा का मॉडल बताता है कि जुलाई में वास्तव में 44,000 नई नौकरियां जुड़ी हैं। यह आंकड़ा बेरोजगारी दर को स्थिर रखने के लिए पर्याप्त है।पैरामीटरसरकारी आंकड़ाइलायरा का अनुमान नॉन-फार्म पेरोल -23,000 (गिरावट)+44,000 (बढ़त)बेरोजगारी दर4.1फीसदी 4.2 फीसदी (स्थिर)सरकारी क्षेत्र में जॉब कट53,000-लेबर पार्टिसिपेशन रेट61.4 फीसदी।

फेड रिजर्व का क्या होगा अगला कदम

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ध्यान अभी भी लेबर मार्केट से ज्यादा 2 फीसदी मुद्रास्फीति के लक्ष्य पर है। इलायरा सिक्योरिटीज का अनुमान है कि 2026 (CY26) में दो बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी (25-25 bps) हो सकती है।
2027 (Q1) की पहली तिमाही में एक और बढ़ोतरी की संभावना है।विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी लेबर मार्केट अब नाजुक स्थिति से निकलकर नरम लेकिन स्थिर स्थिति में पहुंच गया है।

भविष्य की चुनौतियां

आने वाले महीनों में भी आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। जुलाई के अंत में 3.3 लाख से अधिक प्रवासियों के टेम्परेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस समाप्त होने से लगभग 2 लाख श्रमिकों को बाहर जाना पड़ा है। इसका असर अगस्त के रोजगार आंकड़ों पर भी दिख सकता है।इसके अलावा अक्टूबर में वेनेजुएला के श्रमिकों के लिए भी ऐसी ही समयसीमा समाप्त हो रही है,जिससे निर्माण और आतिथ्य क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved