राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला
धनंजय सिंह | 10 Aug 2026
अयोध्या।राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में बदलाव हुआ है।अब सभी पुजारी रामानंदाचार्य परंपरा के तहत बिना सिला पीले रंग का उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पुजारियों को चौबंदी धारण करने का निर्णय लिया गया था।वहीं मंदिर में पूजा-अर्चना की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित करने के लिए अब पुजारियों के लिए भी नियम तय किए जा रहे हैं।
बीते शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति की ऑनलाइन हुई बैठक में पुजारियों की नियुक्ति, आचरण,पूजा पद्धति और मंदिर की धार्मिक परंपराओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया।राम मंदिर में प्राचीन वैष्णव परंपरा और रामानंदाचार्य संप्रदाय की धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप पूजा व्यवस्था को स्थायी स्वरूप देना है।बैठक में इन नियमों के प्रारूप को लेकर विचार-विमर्श किया गया,इसमें पुजारियों की दिनचर्या,पूजा-अर्चना की विधि,भगवान का श्रृंगार,भोग,आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर व्यवस्था तैयार की जाएगी।कई बिंदुओं पर भी निर्णय लिया गया है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नियमों को अंतिम रूप देकर मंदिर की नियमित पूजा व्यवस्था में लागू किया जाएगा। समिति के सदस्य राजकुमार दास ने बताया कि सभी पुजारी सिल्क के बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण करेंगे।ठंड में भी उसी तरह के ऊनी वस्त्र धारण करेंगे।
सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,गंगा में बाढ़ के बावजूद कांवरियों ने किया बाबा का अभिषेक,काशी में बोल बम के गूंजे जयकारे
अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म,तीन साल में बिखर गया माफिया अतीक अहमद का कुनबा
सास की इच्छा के लिए बहू ने उठाया बड़ा संकल्प:90 साल की सास को कांवड़ में साथ लेकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल निकली काजल
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद को नहीं मिली इजाजत,केपी कॉलेज ट्रस्ट ने कैंसिल किया परमिशन
राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन
काशी में सारे नियम कायदे दरकिनार,गुरुकुल के द्वार पर चल रहा नशे का कारोबार
बुर्के में कांवड़ यात्रा,शांति भंग होने की आशंका,तमन्ना मलिक और पति को संभल एसडीएम कोर्ट का नोटिस
बीएचयू के पुरातत्व विभाग में रखे 2800 साल पुराने नर कंकाल का क्या है रहस्य,जांच से आएगा सामने
मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटों के साथ बहुओं ने भी उठाया भार
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
हर्षिता ने 15 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल,आज बना ली 6700 करोड़ की कंपनी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved