सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,गंगा में बाढ़ के बावजूद कांवरियों ने किया बाबा का अभिषेक,काशी में बोल बम के गूंजे जयकारे
धनंजय सिंह | 10 Aug 2026
वाराणसी।सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ सहित काशी के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।काशी का कंकर- कंकर- शंकर की मान्यता सोमवार की नजर आयी।काशी विश्वनाथ धाम से लेकर गांव गलियों में मौजूद अन्य शिवालयों में भी आस्था का कोई ओर छोर नजर नहीं आया।
एक ओर काशी विश्वनाथ सहित प्रमुख शिवायलों में बोल-बम का घोष गूंजता रहा तो वहीं काशी विश्वनाथ गंगे की आस्था गंगा के तटपर भी चरम पर नजर आई।आस्था के पथ पर गंगा की बाढ़ ने भी भक्तों के कदमों को नहीं रोका।गंग धार मानो काशी की गलियों और बाबा धाम से एकाकार होने को आतुर नजर आई। गंगा में बाढ़ के पानी से गंगा द्वार से दर्शन भले ही बंद हो गया हो,लेकिन बाबा विश्वनाथ की चौखट को छूने को आतुर गंगा की लहरें आस्था की हिलोरों ओं आस्था के सावन से परिपूर्ण नजर आईं।
भदोही से लेकर काशी तक कांवरियों के लिए सुरक्षित होने से बम बम,बोल बम,बाबा एक सहारा है,बोल बम का नारा है के उच्चारण और आस्था के पथ पर नंगे पांव बढ़े आ रहे बोल बम,डाक बम और ताड़क बम कांवरियों से आस्था का सागर मानो काशी की ओर उमड़ पड़ा।कहीं जाम तो कहीं आस्था के शिवालयों पर अंंजुरी भर ही सही लेकिन जल और बेल पत्र चढ़ा पाने की कामना लेकर आए भक्तों ने बाबा का अभिषेक कर पुण्य कमाया।बम बम हो चली आस्था धूप से निकले पसीने से भी कम नहीं हुई।
रेल,बस और निजी वाहन हर तय रास्ते से बाबा धाम की ओर पहुंचने की आतुरता एक दिन पहले से ही नजर आने लगी थी। रात से ही रेलिंंग में डेरा डाले आस्थावानों और कांवरियों की एक ही मनौती,मनुहार और चिरौरी कि सम्हार रखिहा हे बाबा। काशी का हर कोना और हर शिवालय आस्था से ओतप्रोत नजर आया।बीएचयू विश्वनाथ,मारकंडेय महादेव, तिलभांडेश्वर,रामेश्वर महादेव सहित सभी प्रमुख शिवालय बोल बम से गूंजरे रहे हैं।
राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला
अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म,तीन साल में बिखर गया माफिया अतीक अहमद का कुनबा
सास की इच्छा के लिए बहू ने उठाया बड़ा संकल्प:90 साल की सास को कांवड़ में साथ लेकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल निकली काजल
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद को नहीं मिली इजाजत,केपी कॉलेज ट्रस्ट ने कैंसिल किया परमिशन
राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन
काशी में सारे नियम कायदे दरकिनार,गुरुकुल के द्वार पर चल रहा नशे का कारोबार
बुर्के में कांवड़ यात्रा,शांति भंग होने की आशंका,तमन्ना मलिक और पति को संभल एसडीएम कोर्ट का नोटिस
बीएचयू के पुरातत्व विभाग में रखे 2800 साल पुराने नर कंकाल का क्या है रहस्य,जांच से आएगा सामने
मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटों के साथ बहुओं ने भी उठाया भार
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
हर्षिता ने 15 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल,आज बना ली 6700 करोड़ की कंपनी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved