प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद को नहीं मिली इजाजत,केपी कॉलेज ट्रस्ट ने कैंसिल किया परमिशन
धनंजय सिंह | 05 Aug 2026
प्रयागराज।रायबरेली सांसद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है।केपी कॉलेज के मैदान पर यह कार्यक्रम होना था।केपी कॉलेज ट्रस्ट ने परमिशन कैंसल कर दिया है।ट्रस्ट ने बुधवार को एक पत्र जारी कर कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की जानकारी दी है।हालांकि कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम आठ अगस्त को प्रयागराज में ही आयोजित होगा,कहां होगा इसका जवाब नहीं दिया गया।
बता दें कि ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश और कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद कांग्रेस की विधि टीम सक्रिय हो गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन पहुंचकर एडीसीपी अजयपाल शर्मा से मुलाकात की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि केपी ट्रस्ट ने निर्धारित शुल्क लेकर पहले ही मैदान की बुकिंग कर दी थी और उसी के आधार पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।मैदान पर पंडाल लगाने का काम भी शुरू हो चुका था। ऐसे में कार्यक्रम से ठीक पहले अनुमति निरस्त किए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अब तक 1.74 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम हर हाल में प्रयागराज में ही आयोजित किया जाएगा। हालांकि इस प्रकरण में केपी ट्रस्ट की ओर से कोई अधिकारी बयान जारी नहीं हुआ।
राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन
काशी में सारे नियम कायदे दरकिनार,गुरुकुल के द्वार पर चल रहा नशे का कारोबार
बुर्के में कांवड़ यात्रा,शांति भंग होने की आशंका,तमन्ना मलिक और पति को संभल एसडीएम कोर्ट का नोटिस
बीएचयू के पुरातत्व विभाग में रखे 2800 साल पुराने नर कंकाल का क्या है रहस्य,जांच से आएगा सामने
मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटों के साथ बहुओं ने भी उठाया भार
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
हर्षिता ने 15 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल,आज बना ली 6700 करोड़ की कंपनी
राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा,अर्थव्यवस्था के लिए है चिंता का विषय
राम मंदिर का कौन बनेगा पहला सीईओ,5200 आवेदनों की हो रही स्क्रीनिंग
गजब:शादी के पांचवें दिन पत्नी प्रेमी के साथ फरार,मिठाई खरीदने के दौरान पति को दिया चकमा
राम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा, 150 भी नहीं हो रहे जारी
संत प्रेमानंद महाराज का बड़ा भक्त,2 बच्चों की ऐसी साधना,सुनकर संत भी कहेंगे ये मेरे प्रिय
संगम नगरी में बढ़ते जलस्तर के बीच आस्था का अनोखा संगम,गंगा मां करेंगी लेटे हुए हनुमान जी का जलाअभिषेक,भव्य आरती की तैयारियां शुरू
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved