अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा,ट्रंप प्रशासन 95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचार
मनोज बिसारिया | 31 Jul 2026
नई दिल्ली।अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों को आने वाले समय में तगड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है,जिसके तहत पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में नौकरी करने के लिए छात्रों को 1 लाख डॉलर (करीब 95 लाख रुपये) तक की फीस देनी पड़ सकती है।हालांकि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि फिलहाल इस तरह का कोई फैसला जल्द लागू नहीं होने जा रहा है,लेकिन उन्होंने यह भी नहीं कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार नहीं हो रहा है।
जानें क्या है पूरा मामला
यह फीस Optional Practical Training (OPT) प्रोग्राम पर लागू हो सकती है। OPT एक ऐसा प्रोग्राम है,जिसके जरिए विदेशी छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय तक अमेरिका में रहकर अपने विषय से जुड़ी नौकरी कर सकते हैं। अगर यह फीस लागू होती है, तो कई छात्रों के लिए अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना बेहद महंगा हो जाएगा।Institute of International Education के मुताबिक पिछले साल तक अमेरिका में करीब 3 लाख विदेशी छात्र OPT प्रोग्राम के तहत नौकरी कर रहे थे।यह अमेरिका में पढ़ने वाले कुल विदेशी छात्रों का लगभग एक-चौथाई हिस्सा है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि OPT प्रोग्राम की वजह से वीजा नियमों का गलत इस्तेमाल होता है और कई लोग तय समय से ज्यादा अमेरिका में रुक जाते हैं। इसी वजह से प्रशासन लंबे समय से इस प्रोग्राम को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।
पहले भी किए गए हैं सख्त बदलाव
हाल ही में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने एक पुरानी नीति खत्म करने का ऐलान किया था।पहले छात्र अपने कोर्स की पूरी अवधि तक अमेरिका में रह सकते थे।अब सामान्य तौर पर छात्र वीजा की अवधि चार साल तक सीमित करने का प्रस्ताव लाया गया है,जब तक कि उन्हें विशेष अनुमति न मिले।
H-1B वीजा पर भी ऐसा ही प्रस्ताव
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन इतनी बड़ी फीस लगाने पर विचार कर रहा है।इससे पहले भी H-1B वीजा पर भी 1 लाख डॉलर की फीस लगाने की कोशिश हुई थी। हालांकि पिछले महीने एक अमेरिकी अदालत ने इस फीस को गैरकानूनी करार दिया था।अब व्हाइट हाउस इस फैसले को चुनौती दे रहा है।अगर OPT पर भी ऐसी फीस लागू होती है, तो अमेरिका में पढ़ाई करने और उसके बाद नौकरी करने की योजना बना रहे लाखों विदेशी छात्रों खासकर भारत जैसे देशों के छात्रों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।
अडानी खरीदेंगे इटली के एयरपोर्ट,डील के करीब पहुंची ग्रुप की कंपनी
पीएम-किसान पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा
भीषण गर्मी क्या रोक देगी भारत की विकास दर, विश्व बैंक का दावा,अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतरा
जुलाई की झमाझम बारिश के बाद लगा झटका,अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमान
भारतीय कंपनियों का विदेशों में बढ़ रहा निवेश,अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में,सिंगापुर फिर बना पहली पसंद
कैंडेर हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स की आ गई लिस्ट, जानें कौन हैं सबसे बुजुर्ग महिला कारोबारी,मुकेश अंबानी की समधन भी शामिल
शुक्रवार को फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव
भारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी, जानें क्या है पूरी रणनीति
अगर E20 नहीं होता तो पेट्रोल की कीमत देश में इतने रुपये लीटर होती! नितिन गडकरी ने संसद में दिया बड़ा बयान
होर्मुज संकट के बीच पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, शाह और डोभाल भी हुए शामिल,जानिए भारत का प्लान
रेखा सरकार रक्षाबंधन से दिल्ली की पात्र महिलाओं को देगी हर माह मिलेंगे 2500 रुपये
ड्रैगन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत,तुरंत बदली स्ट्रैटेजी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved