कैंडेर हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स की आ गई लिस्ट, जानें कौन हैं सबसे बुजुर्ग महिला कारोबारी,मुकेश अंबानी की समधन भी शामिल


कैंडेर हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स की आ गई लिस्ट, जानें कौन हैं सबसे बुजुर्ग महिला कारोबारी,मुकेश अंबानी की समधन भी शामिल

मनोज बिसारिया | 31 Jul 2026

 

नई दिल्ली।भारतीय महिलाओं का डंका पूरे विश्व में बजता है।बिजनेस लीडर्स की बात करें तो भारतीय महिलाओं का जज्बा उम्र का मोहताज नहीं है।कैंडेर हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स की
नई 2026 लिस्ट को देखें तो साफ पता चलता है कि उम्र भी इन महिला कारोबारी के प्रभाव को कम करने में कोई खास भूमिका नहीं निभाई है,क्योंकि  टाॅप-10 महिला कारोबारियों की उम्र 65 वर्ष और उससे अधिक है और वे ऐसी कंपनियों का प्रबंधन कर रही हैं,जिनका कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.3 लाख करोड़ रुपये है।

टाॅप-3 में मुकेश अंबानी की समधन

हुरुन की इस नई लिस्ट को देखें तो उम्रदराज महिला कारोबारियों की लिस्ट में टॉप-3 में पहले नंबर पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज की 68 वर्षीय प्रीथा रेड्डी हैं,दूसरे नंबर पर 67 वर्षीय सुनीता रेड्डी हैं।ये दोनों महिलाएं 1,21,770 करोड़ रुपये का कारोबार संभाल रही है।तीसरे नंबर पर पिरामल ग्रुप की 70 वर्षीय स्वाति पिरामल हैं,इनकी कंपनी की वैल्यूएशन 85,850 करोड़ रुपये है।

ईशा अंबानी की सास हैं स्वाति पिरामल 

बता दें कि स्वाति पिरामल पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल की पत्नी हैं और पीरामल ग्रुप में वाइस चेयरपर्सन हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की स्वाति पिरामल समधन हैं।स्वाति पिरामल मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सास हैं।ईशा की शादी 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल से हुई थी।पीरामल ग्रुप देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल है और इसकी ब्रांचें विश्व के 30 देशों में हैं। फार्मा,हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में कंपनी का बड़ा कारोबार है।

81 साल की उम्र में भी कंपनी की कमान

73 वर्षीय बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ 67,440 करोड़ रुपये के कंपनी वैल्यूएशन के साथ चौथे नंबर पर हैं,इसके अलावा पांचवें स्थान पर 45,940 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली सेल्सफोर्स इंडिया की 70 वर्षीय अरुंधति भट्टाचार्य है।सबसे खास बात ये कि टॉप-10 लिस्ट में 81 साल की उम्रदराज बीना मोदी भी शामिल हैं,जो गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की कमान संभाल रही हैं और उनकी कंपनी मूल्यांकन 34,930 करोड़ रुपये है।

इन महिलाओं का भी दबदबा

USV की लीना गांधी तिवारी 69 साल की हैं और 32,460 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन वाली कंपनी के साथ 7वें नंबर पर हैं। TAFE- ट्रैक्टर और एग्रीकल्चर उपकरण वाली कंपनी की मार्केट वैल्यू 22,900 करोड़ रुपये है,जिसकी कमान 66 वर्षीय की मल्लिका श्रीनिवासन के हाथ है और इस लिस्ट में वे 8वें नंबर पर हैं।नौंवे नंबर पर सुड-केमी इंडिया की 66 वर्षीय अर्शिया ए लालजी हैं, उनकी कंपनी की वैल्यू 9,470 करोड़ रुपये है,जबकि 10वें नंबर पर JK लक्ष्मी सीमेंट की 74 वर्षीय विनीता सिंघानिया हैं,ये 7,410 करोड़ रुपये के कंपनी संभालती हैं।

हर सेक्टर में फैला है बड़ा कारोबार

कैंडेर हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स की ये रैंकिंग इस बात का बड़ा उदाहरण है कि भारत में कैसे अनुभवी नेतृत्व कॉर्पोरेट सेक्टर को आकार देने में अहम रोल निभा रहा है।वेटरन्स कैटेगरी में सबसे युवा महिला बिजनेस लीडर 66 साल की हैं, जबकि सबसे बुजुर्ग 81 वर्ष की हैं।लिस्ट में हेल्थ सर्विस,फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग,टेक्नोलॉजी,सीमेंट और एफएमसीजी जैसे तमाम सेक्टर्स में डंका बजा रही महिलाएं शामिल हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved