शुक्रवार को फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव


शुक्रवार को फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

मनोज बिसारिया | 31 Jul 2026

 

नई दिल्ली।सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही बड़ी गिरावट आई है।गुरुवार को फिसलने के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट टूटे हैं।चांदी की कीमत में तो अचानक फिर बड़ी गिरावट आई है और अब ये अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है।दूसरी ओर सोने का वायदा भाव भी मार्केट ओपन होने के साथ ही लुढ़का है।

चांदी का दाम खुलते ही फिसला 

एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत अपने पिछले बंद के मुकाबले एक झटके में 1429 रुपये प्रति किलोग्राम घट गई। गुरुवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत 2,19,967 रुपये पर क्लोज हुई थी और शुक्रवार को खुलने के साथ ही ये 2,18,538 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

जुलाई में इतनी सस्ती हुई चांदी 

शुक्रवार को चांदी की कीमत में आई शुरुआती गिरावट के बाद 1 किलो चांदी की कीमत अपने 29 जनवरी के लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये की तुलना में अब 2,01,510 रुपये तक सस्ती मिल रही है।वहीं 1 जुलाई से लेकर महीने के आखिरी दिन तक चांदी की कीमत पर नजर डालें, तो ये 11,846 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसली है।दरअसल जुलाई महीने की पहली तारीख को चांदी का भाव 2,30,384 रुपये था।

सोने का भाव भी धड़ाम

MCX सोने की कीमत पर नजर डालें, तो शुक्रवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही इसकी कीमत भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए फिसली है।वायदा कारोबार में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,43,232 रुपये पर बंद हुआ था और ये खुलते ही आज 1,42,253 रुपये पर आ गया।यानी सोना 979 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।सोने की कीमत में भी वायदा कारोबार में इसके लाइफ टाइम हाई लेवल से दनादन गिरावट देखने को मिली है। चांदी की तरह की MCX सोना भी 29 जनवरी को पहली बार 2 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया था,लेकिन इसके बाद गोल्ड रेट भी क्रैश होता चला गया। वर्तमान भाव से तुलना करें, तो सोना हाई से करीब 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास सस्ता मिल रहा है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved