भारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा


भारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मनोज बिसारिया | 30 Jul 2026

 

नई दिल्ली।भारत में अमीर लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 360 One और Crisil Intelligence की Wealth Creators List 2026 के मुताबिक देश में 3,040 ऐसे लोग हैं,जिनकी संपत्ति कम से कम 425 करोड़ रुपये है। इन सभी की कुल संपत्ति 104 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

सिर्फ 10 लोगों के पास 19% दौलत

रिपोर्ट के मुताबिक इन 3,040 लोगों की कुल संपत्ति में से करीब 19.72 लाख करोड़ रुपये, यानी लगभग 19 फीसदी हिस्सा सिर्फ 10 लोगों के पास है।वहीं लिस्ट के निचले आधे हिस्से में शामिल करीब 1,520 लोगों के पास कुल संपत्ति का सिर्फ 9 फीसदी हिस्सा है।

कितनी महिलाओं की हिस्सेदारी

इस लिस्ट में 738 महिलाएं शामिल हैं,जो कुल वेल्थ क्रिएटर्स का 24 फीसदी हैं। इन महिलाओं के पास 22.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो कुल संपत्ति का लगभग 23 फीसदी है।

अंबानी परिवार के वारिस सबसे ऊपर

रिपोर्ट के मुताबिक अनंत अंबानी,ईशा अंबानी और आकाश अंबानी लगातार पहले तीन स्थान पर बने हुए हैं। तीनों की अनुमानित संपत्ति 2.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ज्यादातर दौलत उद्यमियों ने बनाई

लिस्ट में शामिल 3,040 लोगों में से 2,986 उद्यमी हैं। इनमें 1,696 लोग पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं,जिन्होंने अपना कारोबार खुद खड़ा किया है। वहीं 1,290 लोग पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाने वाले उद्यमी हैं।

1 लाख करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 12 कारोबारी परिवार

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब 12 ऐसे कारोबारी परिवार हैं,जिनकी संपत्ति 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।इनमें

अदाणी परिवार (Adani Group)

अंबानी परिवार (Reliance)

मित्तल परिवार (Bharti)

संघवी परिवार (Sun Pharma)

मिस्त्री परिवार (Shapoorji Pallonji)

नादर परिवार (HCL)

जिंदल परिवार (JSW)

दमानी परिवार (DMart)

बिड़ला परिवार (Aditya Birla Group)

अग्रवाल परिवार (Vedanta)

प्रेमजी परिवार (Wipro)

मेहता परिवार (Torrent)

रिपोर्ट के मुताबिक 10 साल पहले भारत में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले कारोबारी परिवार बहुत कम थे,लेकिन अब ऐसे परिवारों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved