ड्रैगन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत,तुरंत बदली स्ट्रैटेजी
मनोज बिसारिया | 30 Jul 2026
नई दिल्ली।चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार कमजोर पड़ने लगी है।ऐसे में सरकार ने साल के बाकी महीनों में ज्यादा सरकारी खर्च करने और जरूरत पड़ने पर नए कदम उठाने का भरोसा दिया है।सरकार चाहती है कि देश में कारोबार बढ़े और लोग ज्यादा खरीदारी करें।
तीन साल में सबसे कमजोर रफ्तार
अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था 4.3 फीसदी की दर से बढ़ी।यह पिछले तीन साल से ज्यादा समय में सबसे धीमी ग्रोथ है।यह आंकड़ा सरकार के पूरे साल के 4.5 फीसदी से 5 फीसदी के लक्ष्य से भी नीचे रहा।चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की शीर्ष संस्था पोलित ब्यूरो ने माना कि देश की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है। इसलिए सरकार अब लोगों की खर्च करने की क्षमता और खरीदारी बढ़ाने पर जोर देगी। हालांकि अभी किसी नए राहत पैकेज का ऐलान नहीं किया गया है।
बड़े राहत पैकेज से फिलहाल परहेज
सरकार अभी बड़े पैमाने पर पैसा खर्च करने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना चाहती है।उसकी कोशिश है कि फैक्ट्रियों में जरूरत से ज्यादा उत्पादन,सामान की गिरती कीमतें और स्थानीय सरकारों पर बढ़ते कर्ज जैसी समस्याओं पर भी काबू पाया जा सके।
कंपनियों की कीमतों की जंग पर लगेगी लगाम
सरकार ने कंपनियों के बीच चल रही सस्ते दाम पर सामान बेचने की होड़ पर भी चिंता जताई है। सरकार का कहना है कि इस वजह से कंपनियों का मुनाफा घट रहा है। इसलिए ऐसी कीमतों की जंग पर रोक लगाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।सरकार ने कहा है कि साल के बाकी महीनों में सरकारी खर्च तेज किया जाएगा, ताकि कारोबार को सहारा मिले, लोगों की मांग बढ़े और अर्थव्यवस्था फिर से रफ्तार पकड़ सके।
भारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी, जानें क्या है पूरी रणनीति
अगर E20 नहीं होता तो पेट्रोल की कीमत देश में इतने रुपये लीटर होती! नितिन गडकरी ने संसद में दिया बड़ा बयान
होर्मुज संकट के बीच पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, शाह और डोभाल भी हुए शामिल,जानिए भारत का प्लान
रेखा सरकार रक्षाबंधन से दिल्ली की पात्र महिलाओं को देगी हर माह मिलेंगे 2500 रुपये
राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा,अर्थव्यवस्था के लिए है चिंता का विषय
अमेरिका के नए हमलों के बाद बढ़ा तनाव,ईरान ने संघर्ष और तेज होने की दी चेतावनी
शुद्ध पेट्रोल की बिक्री में भारी उछाल,केवल 1% पेट्रोल पंपों पर मिलता है यह तेल,जानें कितनी है कीमत
अब हाई से ₹2.04 लाख सस्ती चांदी,आज खुलते ही बड़ी गिरावट,जानें 1 किलो की कीमत
भारत पर मंडरा रहा 100% ट्रंप टैरिफ का खतरा,चिंता में चीन,यूएस में शुरू हो रहा ये काम
सेंसेक्स उछला 1600 अंक,निवेशकों ने 7 लाख करोड़ रुपये पीटा,क्या है वजह
कांवड़ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनें, MEMU और DEMU का हरिद्वार तक विस्तार,जानें पूरा टाइमटेबल
धड़ाम से गिरे सोने के दाम,एक ही झटके में चांदी 5200 रुपये सस्ती; एक्सपर्ट ने बताई वजह
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved