शुद्ध पेट्रोल की बिक्री में भारी उछाल,केवल 1% पेट्रोल पंपों पर मिलता है यह तेल,जानें कितनी है कीमत


शुद्ध पेट्रोल की बिक्री में भारी उछाल,केवल 1% पेट्रोल पंपों पर मिलता है यह तेल,जानें कितनी है कीमत

मनोज बिसारिया | 30 Jul 2026

 

नई दिल्ली। E20 पेट्रोल को लेकर देश में विवाद हो रहा है। इस दौरान देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है।महंगा होने से इसकी मांग अब तक बहुत कम है।देश के 1 फीसदी से भी कम पेट्रोल पंपों पर 100-ऑक्टेन पेट्रोल मिलता है। इनमें से ज्यादातर पेट्रोल पंप बड़े शहरों तक ही सीमित हैं,लेकिन E20 पेट्रोल को लेकर जिस तरह हाल के दिनों में विवाद हो रहा है, उससे इसकी मांग में बढ़ोतरी हुई है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है...

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हाल के महीनों में 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हो गई है। एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल से गाड़ियों को संभावित नुकसान की बढ़ती चिंताओं के बीच इसकी बिक्री बढ़ी है।सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां अलग-अलग ब्रांड के तहत 100-ऑक्टेन पेट्रोल बेचती हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का XP100, बीपीसीएल का Speed100 और एचपीसीएल का Power100 शामिल हैं।

जानें कितनी है कीमत

दिल्ली में एथेनॉल-फ्री 100-ऑक्टेन पेट्रोल की खुदरा कीमत लगभग 160 रुपए प्रति लीटर है जबकि E20 पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए प्रति लीटर है। इस तरह 100-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत आम पेट्रोल से करीब 57 फीसदी महंगा है। दिल्ली में E20 प्रीमियम ग्रेड XP95, Speed97 और Power95 की कीमत लगभग 111-112 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह मुंबई में 100-ऑक्टेन पेट्रोल की खुदरा कीमत लगभग 167.35 रुपए प्रति लीटर है, जबकि आम पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए प्रति लीटर है।

100-ऑक्टेन फ्यूल को मुख्य रूप से सुपरकार, लग्जरी सेडान और सुपरबाइक जैसी हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए बनाया गया...

100-ऑक्टेन फ्यूल को मुख्य रूप से सुपरकार, लग्जरी सेडान और सुपरबाइक जैसी हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए बनाया गया है। एक सूत्र ने कहा कि हाल के महीनों में एथेनॉल-फ्री पेट्रोल की मांग में काफी तेजी आई है। सोशल मीडिया पर एथेनॉल-ब्लेंडिंग से गाड़ियों को नुकसान होने के दावों की वजह से यह बढ़ोतरी हुई है। 100-ऑक्टेन की सबसे ज्यादा मांग दिल्ली में दिख रही है।

क्यों है खास

100-ऑक्टेन पेट्रोल का रिसर्च ऑक्टेन नंबर 100 होता है। इससे यह आम पेट्रोल के मुकाबले इंजन नॉकिंग को बेहतर तरीके से रोकता है। ज्यादा ऑक्टेन रेटिंग की वजह से यह फ्यूल इग्निशन से पहले ज्यादा तापमान और कम्प्रेशन को झेल सकता है। यही कारण है कि यह हाई-परफॉर्मेंस और हाई-कम्प्रेशन वाले इंजनों के लिए सही रहता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved