संत प्रेमानंद महाराज का बड़ा भक्त,2 बच्चों की ऐसी साधना,सुनकर संत भी कहेंगे ये मेरे प्रिय


संत प्रेमानंद महाराज का बड़ा भक्त,2 बच्चों की ऐसी साधना,सुनकर संत भी कहेंगे ये मेरे प्रिय

धनंजय सिंह | 27 Jul 2026

 

मथुरा।धर्म नगरी मथुरा के वृंदावन में श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद से मिलने के लिए नेपाल से दो बच्चे अकेले पहुंचे।ये भाई-बहन है।दोनों मोबाइल पर संत प्रेमानंद महाराज का वीडियो देखते थे।दोनों बच्चे अकेले जब केलिकुंज आश्रम पहुंचे तो वृंदावन पुलिस को पूरे मामले की खबर हुई,इसके बाद दोनों भाई-बहन को पुलिस थाने लाई।बच्चों के परिजनों को सूचना देकर पुलिस उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुटी है।अब ऐसे में एक सवाल लोगों के मन में आ रहा है कि आखिर संत प्रेमानंद महाराज का कौन भक्त ज्यादा बड़ा है,अगर इन बच्चों की प्रेमानंद महराज के प्रति जो दीवानगी है,इससे प्रेमानंद महाराज भी कहेंगे ये बच्चे मेरे प्रिय।

जानकारी के मुताबिक परिक्रमा मार्ग पर श्रीराधा केलिकुंज आश्रम के पास रविवार को नेपाल के दो बच्चे लावारिश अवस्था में घूमते मिले।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को कोतवाली लाई। 13 वर्षीय किशोर छठवीं कक्षा का छात्र है, जबकि उसकी 7 वर्षीय बहन एलकेजी की छात्रा है।पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मोबाइल पर संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखा करता था,इसी दौरान उसके मन में वृन्दावन आकर दर्शन करने की इच्छा हुई और वह बिना परिजनों को बताए घर से निकल पड़ा,उसे जाते देख उसकी छोटी बहन भी पीछे-पीछे चल दी।दोनों तीन दिन पहले नेपाल से रवाना हुए,पहले गोरखपुर पहुंचे और वहां से दो दिन पहले मथुरा होते हुए वृन्दावन आ गए। 

पुलिस ने बच्चों के पिता को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि नियमानुसार दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा,समिति के निर्देशानुसार परिजनों के आने तक बच्चों की सुरक्षित देखरेख की व्यवस्था की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved