अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही रामनगरी को हवाई यात्रा से जोड़ दिया गया था।इसके बाद से हवाई जहाज से यहां आने जाने वालाें में उत्साह दिख रहा है।बीते छह माह में तीन लाख 70 हजार से अधिक यात्री ऐसे हैं,जिन्होंने बाहर से आनेजाने के लिए हवाई जहाज का उपयोग किया,इसमें रामनगरी में आने वालों की संख्या लगभग एक लाख 90 हजार और यहां से वापस जाने वाले की संख्या एक लाख 80 हजार है। यह आंकड़ा रिपोर्ट इसी वर्ष के जनवरी से लेकर जून माह तक की है।
हवाई जहाज से रामनगरी आने वालों की निरंतरता बरकरार
रामनगरी के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से दिल्ली,अहमदाबाद, बंगलौर,मुम्बई और हिसार के लिए सीधी हवाई सुविधा है। इंडिगो की चार,आकासा एवं एलायंस एयर की एक -एक फ्लाइट की सुविधा रोज है।बीती छमाही में प्रतिमाह लगभग 50 हजार से अधिक लोग हवाई जहाज से रामनगरी आए और उसी से वापस गये।मई माह में सबसे अधिक 69 हजार 746 लोगों के आने और जाने का रिकार्ड है।इसमें से गिने चुने लोगों को छोड़कर अन्य सभी ने रामलला के अतिरिक्त अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। इसमें से कुछ ही ऐसे हैं,जो नियमित रूप से अपने व्यवसाय के लिए फ्लाइट का उपयोग करते हैं।
2019 को राम मंदिर पर आया सुप्रीम निर्णय
छह वर्ष पूर्व नौ नवंबर 2019 को राम मंदिर पर सुप्रीम निर्णय आया,पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हुई,22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई,इसके पहले 30 दिसंबर 2023 को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित अतिथियों ने इसका उपयोग किया था। तभी ये यहां से दशनार्थियों का आना जाना प्रारंभ हो सका।
माह आगमन व प्रस्थान
जनवरी (34023 - 34853) 68876
फरवरी (29616 - 27793) 57409
मार्च (31621 - 30018) 61639
अप्रैल (37859 - 29436) 67295
मई (35050 - 34696) 69746
जून (21884 - 23289) 45173
जुलाई (8801 - 10376) 19177( 19.07.2026 तक)