जंग ने ली निर्दोष की जान:यूक्रेन में मिसाइल हमले का शिकार हुआ देवरिया का लाल,इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम


जंग ने ली निर्दोष की जान:यूक्रेन में मिसाइल हमले का शिकार हुआ देवरिया का लाल,इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

धनंजय सिंह | 22 Jul 2026

 

देवरिया।यूक्रेन में मालवाहक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले 21 वर्षीय अभिषेक निषाद की मौत हो गई।अभिषेक की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।परिवार ने सरकार से पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग की है।अभिषेक के पिता सुरेंद्र निषाद ने यूपी सरकार से बेटियों को नौकरी देने की गुहार लगाई है।

बुझ गया घर का चिराग

21 वर्षीय अभिषेक निषाद गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कर्मेल गांव के रहने वाले थे।अभिषेक की ये पहली नौकरी थी। 10 जून को अभिषेक शिपिंग कंपनी के जरिए नौकरी पर गए थे।अभिषेक अपने पिता इकलौते बेटे थे,दो बहनें हैं।पिता की बनियनी चौराहे पर रेडीमेड कपड़े की छोटी सी दुकान है।घर के इकलौते चिराग के चले जाने से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अभिषेक के पिता ने बताया कि...
सुरेंद्र निषाद ने बताया कि हमारा बेटा गया था मर्चेंट नेवी में, तुर्की में ज्वाइन हुआ।कई देशों से होकर यूक्रेन गया और यूक्रेन पर माल लादकर सीरिया के लिए आ रहा था।रूस द्वारा मिसाइल अटैक किया गया,जिसमे मेरा बेटा मर गया।मालवाहक जहाज फैमिली एम वी गोल्डन लियो पर यह हमला हुआ।

सरकार से मदद की गुहार

इस दुखद खबर के बाद पीड़ित परिवार ने भारत सरकार और यूपी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पिता सुरेंद्र निषाद ने भारत सरकार से पार्थिव शरीर देवरिया जल्द से जल्द लाने की विनती की है,इसके अलावा यूपी सरकार से परिवार चलाने के लिए दोनों बेटियों को किसी भी विभाग में नौकरी देने की मांग की है।

भारत सरकार और यूपी सरकार से सुरेंद्र निषाद ने किया निवेदन,मेरे बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द घर पर लाया जाए

भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से सुरेंद्र निषाद ने निवेदन किया है कि मेरे बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द घर पर लाया जाए,जितना संभव हो उतनी मेरी मदद की जाए,दो बेटियां पढ़ रही हैं सरकार से यही निवेदन है कि, योग्यता देखकर मेरी बेटियों को नौकरी दी जाए।मेरा इकलौता बेटा मिसाइल हमले में मर गया।परिवार ने बताया कि अभिषेक से आखिरी बार बात 19 जुलाई को हुई थी।रुद्रपुर विधानसभा से भाजपा विधायक जय प्रकाश निषाद ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved