तमिलनाडु की 80 वर्षीय महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर को दिया 3.5 करोड़ का दान


तमिलनाडु की 80 वर्षीय महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर को दिया 3.5 करोड़ का दान

धनंजय सिंह | 17 Jul 2026

 

वाराणसी।एक तरफ जहां अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा  चोरी मामले ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को झकझोर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से आस्था की एक अनोखी मिसाल सामने आई है,जो शिवभक्तों का विश्वास और मजबूत कर दिया है।तमिलनाडु से काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आई 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने मंदिर प्रशासन को 3 करोड़ 50 लाख रुपये का दान देकर अपनी  श्रद्धा व्यक्त की।यह राशि बुजुर्ग महिला अपने दिवंगत दोनों बेटों की स्मृति में बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित की है।

पति और दोनों बेटों को खोने के बाद भक्ति को बनाया जीवन का सहारा

मंदिर प्रशासन के मुताबिक तमिलनाडु की रहने वाली यह बुजुर्ग महिला एक बड़े कारोबारी परिवार से संबंध रखती हैं। पति और दोनों बेटों की मौत के बाद बुजुर्ग महिला ने अपना जीवन ईश्वर की भक्ति को समर्पित कर दिया।काशी पहुंचने पर बुजुर्ग महिला ने पहले विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की,इसके बाद मंदिर प्रशासन से मिलकर मंदिर के विकास और जनकल्याण कार्यों के लिए दान देने की इच्छा जताई।

2 करोड़ चढ़ावे में, 1 करोड़ अन्न क्षेत्र के लिए दिए

बुजुर्ग महिला ने वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम को 3.5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।इस दान राशि में से 2 करोड़ रुपये सीधे बाबा विश्वनाथ के चढ़ावे के रूप में दिए गए हैं। 1 करोड़ रुपये उनके दोनों दिवंगत बेटों के नाम पर अन्न क्षेत्र में निःशुल्क भोजन सेवा के लिए सुरक्षित किए गए हैं,इस राशि से अगले एक वर्ष तक दोनों बेटों के नाम पर 50-50 लाख रुपये की भोजन सेवा संचालित की जाएगी।

25 वर्षों तक होगा बेटों के नाम से रुद्राभिषेक

इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला ने अपने दोनों बेटों की स्मृति में अगले 25 वर्षों तक हर साल रुद्राभिषेक कराने की भी व्यवस्था की है,इसके लिए बुजुर्ग महिला प्रतिवर्ष 25-25 हजार रुपये देने का संकल्प लिया है।

कॉरिडोर बनने के बाद लगातार बढ़ रहा है चढ़ावा

बता दें कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या के साथ-साथ दान और चढ़ावे में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।हाल ही में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 1 करोड़ रुपये का दान चेक के माध्यम से दिया था।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved