मेरठ वालों के लिए खुशखबरी,कांवड़ यात्रा में नहीं लगेगा जाम, हुआ बढ़िया जुगाड़


मेरठ वालों के लिए खुशखबरी,कांवड़ यात्रा में नहीं लगेगा जाम, हुआ बढ़िया जुगाड़

धनंजय सिंह | 15 Jul 2026

 

मेरठ।सावन के पवित्र माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अब जाम से जूझना नहीं पड़ेगा।नमो भारत और मेरठ मेट्रो लोगों की सहारा बनेगी,इससे एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में आसानी होगी।डीएम ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस सेवा का ज्यादा लाभ लें।कांवड़ मेले के दौरान मेरठ शहर की जनता को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।साथ ही मेरठ से दिल्ली का सफर भी आसानी से तय होगा,शहर की जनता को मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर एक से दूसरे स्थान पर जाने में व आसानी होगी।

मोदीपुरम से दिल्ली जाने वालों को भी जाम और बंद रास्तों की नहीं झेलनी होगी समस्या

बता दें कि मोदीपुरम से दिल्ली जाने वालों को भी जाम और बंद रास्तों की समस्या नहीं झेलनी होगी।कांवड़ मेले के दौरान नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी,ये ट्रेनें मेरठ के लोगों के लिए वरदान साबित होने वाली हैं।कांवड़ मेले के दौरान दिल्ली रोड पर बैरिकेडिंग से रास्ते बंद हो जाते हैं, इससे शहर के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं।

30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा

मेरठ से दिल्ली तक सफर अधिक प्रभावित होता रहा है। मोदीपुरम से दिल्ली सरायकाले खां तक नमो भारत और मेरठ साउथ तक मेट्रो ट्रेन दौड़ रही है।मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या काफी है,नमो भारत और मेट्रो ट्रेन शुरू होने के बाद यह पहला कांवड़ मेला आ रहा है।शहर के एक स्थान से दूसरे स्थान तक लोगों को पहुंचाने में मेट्रो ट्रेन मददगार होगी। 30 जुलाई से विश्वप्रसिद्ध कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। 11 अगस्त को महाशिवरात्रि का पर्व रहेगा,यूं तो सावन 30 जुलाई से एक महीने तक रहेगा,लेकिन कांवड़ यात्रा का सबसे चरम समय 30 जुलाई से 11 अगस्त तक का रहेगा।

एटीएस सहित तमाम एजेंसियां सुरक्षा में रहेंगी तैनात

11 अगस्त को सावन की महाशिवरात्रि होगी।कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं।क्राउड मैनेजमेंट को लेकर एआई का इस्तेमाल होगा।एटीएस सहित तमाम एजेंसियां पुलिस फोर्स सुरक्षा में रहेंगी।चार राज्य कांवड़ यात्रा में मिलकर कार्य करते हैं,इसमें यूपी,उत्तराखण्ड,दिल्ली और हरियाणा मिलकर कार्य करते हैं।एमपी और बिहार से भी कांवड़िए भारी संख्या में आते हैं।

कांवड़ियों की वेशभूषा में भी पुलिसकर्मी रहेंगे मौजूद

इस बार चार करोड़ से ज्यादा कांवड़िए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती से होकर गुजरेंगे।फोर्स को टेक्नोलॉजी की मदद दी जा रही है,ढाबों की चेकिंग के लिए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को दायित्व रहेगा।फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को कोई आवश्यकता होगी तो पुलिस मदद करेगी।मांस और मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी।वेबसाइट में भी कांवड़ियों को सारी सूचनाएं दी जाएंगी।पुलिस फोर्स,सीपीएमएफ,पीएसी,नाविक ट्रेंड, पुलिस पर्सन,क्यूआरटी,एटीएस की मौजूदगी रहेगी। कांवड़ियों की वेशभूषा में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved