श्रीनगर।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों को अपनी बसों से उतरकर स्थानीय बाजारों और अन्य स्थानों पर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए,ताकि वे वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर की अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल होंगे,बाबा बर्फानी के दर्शन सुचारु रूप से करेंगे और सकुशल अपने घर लौटेंगे।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि निर्वाचित सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।सुरक्षा,कानून-व्यवस्था और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड से संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियाँ संभाल रही हैं।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति,सांप्रदायिक सौहार्द और प्रदेश के समग्र कल्याण के लिए प्रार्थना करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का उल्लेख
किया,जिसमें पीएम ने यात्रियों से अपने यात्रा बजट का 10 प्रतिशत कश्मीर में खर्च करने का आग्रह किया था।सीएम उमर अब्दुल्ला ने इसे स्वागतयोग्य सुझाव बताया।कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा,यात्रियों को अपनी बसों से उतरकर स्थानीय बाजारों और अन्य स्थानों पर जाने की अनुमति मिलनी चाहिए। अन्यथा वे अपना पैसा कैसे खर्च करेंगे।सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यदि यात्रियों को केवल अपनी बसों तक सीमित रखा जाएगा, तो स्थानीय अर्थव्यवस्था में उनका योगदान भी सीमित रह जाएगा।