बोनस शेयर:1 साल में 516% का रिटर्न, कंपनी दे रही 1 पर 2 बोनस शेयर,रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते
मनोज बिसारिया | 27 Jun 2026
नई दिल्ली।आने वाले सप्ताह में सिर्फ Divine Hira Jewellers कंपनी ही शेयर बाजारों में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है।कंपनी ने निवेशकों को 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है।बता दें, इस स्टॉक ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।वह भी महज एक साल में।
पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी
Divine Hira Jewellers ने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है।कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 2 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट पर 1 शेयर पर रहेगा उन्हें 2 शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। बता दें, इस बोनस इश्यू के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले शेयर खरीदने होंगे।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Divine Hira Jewellers के शेयरों का भाव 319 रुपये के स्तर पर था। इस साल अबतक इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 35 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।वहीं एक साल में स्टॉक 516 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 346.50 रुपये और 52 वीक लो लेवलल 50.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 113.64 करोड़ रुपये का है। बता दें, 24 मार्च से अबतक यह स्टॉक निवेशकों को 254 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।मार्च तिमाही में कंपनी की शेयरहोल्डिंग 72.70 प्रतिशत है। वहीं पब्लिक की शेयरहोल्डिंग 27.30 प्रतिशत है। एनएसई के डाटा के अनुसार जुलाई 2025 से अबतक कंपनी के शेयरगहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कंपनी के तिमाही नतीजे
Divine Hira Jewellers ने दी जानकारी के मुताबिक मार्च तिमाही के दौरान 383 करोड़ रुपये का रेवन्यू है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 223 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही दर तिमाही के आधार पर रेवन्यू में 71.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 4 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3 करोड़ रुपये रहा था।
अमेरिकी हमले के बाद अब ईरान ने किया बड़ा ड्रोन हमला, होर्मुज में भी जहाज निशाने पर
6 महीने में पहली बार घुटनों पर आया चीन,औद्योगिक रफ्तार धीमी,कंपनियों का मुनाफा सुस्त,भारत के लिए हो सकता है बड़ा मौका
भारत जिस रूस से खरीदता है तेल,आज वही पेट्रोल के लिए मांग रहा मदद,पुतिन के देश में यूक्रेन के हमलों से मचा है हाहाकार
डिजिटल पेमेंट बढ़ने के बाद भी 1 रुपये के सिक्के का कायम है दबदबा,इन इलाकों में बोलती है तूती
सोना-चांदी में भारी गिरावट,15 हजार रुपये से ज्यादा टूटे दाम,एक्सपर्ट ने अगले हफ्ते के लिए बताया टारगेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले धीरेंद्र शास्त्री,रावण ने तो माता सीता को चुराई थी,इन्होंने तो राम मंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों श्रद्धा चोरी की
भारत से डिग्री पाकर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के खिल उठे चेहरे
21 की उम्र में हत्या का आरोप,64 की उम्र में दिल्ली हाईकोर्ट ने किया बरी,43 साल अदालतों में कट गई जिंदगी
जम्मू-कश्मीर में 45 विदेशी आतंकवादी सक्रिय,अमरनाथ यात्रा के लिए मजबूत किया गया सुरक्षा घेरा
क्रिकेटर रोहित शर्मा,शिबू सोरेन,अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच पार्टी को बताया आतंकियों की बी-टीम,दीपके ने किया पलटवार,बोले-आपके हाथ तो 17 से ज्यादा छात्र-छात्राओं के खून से रंगे हुए हैं
रेखा सरकार का 2.7 लाख कंस्ट्रक्शन श्रमिकों को गिफ्ट,मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार,शिक्षाविदों का मिला समर्थन,शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved