सोना-चांदी में भारी गिरावट,15 हजार रुपये से ज्यादा टूटे दाम,एक्सपर्ट ने अगले हफ्ते के लिए बताया टारगेट


सोना-चांदी में भारी गिरावट,15 हजार रुपये से ज्यादा टूटे दाम,एक्सपर्ट ने अगले हफ्ते के लिए बताया टारगेट

मनोज बिसारिया | 27 Jun 2026

 

नई दिल्ली।वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम होने से सोने और चांदी में इस हफ्ते भारी गिरावट आई है।सोना 5 हजार रुपये और चांदी 15 हजार रुपये से अधिक सस्ती हुई है,जिससे निवेशकों को राहत मिली है।इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 5,097 रुपये कम होकर 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,44,970 रुपये पर था। 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,28,124 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,32,793 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,08,728 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी 15 हजार रुपये से ज्यादा हुई सस्ती

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।चांदी का दाम 15,432 रुपये कम होकर 2,16,541 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,31,973 रुपये प्रति किलो था।इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 22 जून को शाम के सत्र में 2,37,801 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं न्यूनतम दाम 25 जून को सुबह के सत्र में 2,15,485 रुपये प्रति किलो देखा गया। बता दें कि आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।

वैश्विक स्तर पर क्या रहा सोने-चांदी का भाव

वैश्विक अस्थिरता में कमी आने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने और चांदी में गिरावट की वजह महंगाई बढ़ने के चलते फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ने के संकेत देना है। इससे ट्रेडर्स ने सोने और चांदी में मुनाफावसूली करना शुरू कर दी है। वहीं डॉलर की मजबूती ने दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली को बढ़ाने का काम किया है।सोने में बीते एक महीने में करीब 10 प्रतिशत और चांदी में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

एक्सपर्ट ने अगले हफ्ते के लिए बताया सपोर्ट और रेजिस्टेंस

मार्केट और कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आई और -2.07 प्रतिशत गिरकर 144162 के स्तर पर बंद हुई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें -1.61 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4088 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ। उन्होंने बताया कि चांदी की कीमतों में भी -5.05 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 221404 के स्तर पर बंद हुई और सत्र के दौरान यह 3 महीने के निचले स्तर 210043 के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसने $55.62 प्रति औंस के वार्षिक निचले स्तर को टच किया और -10.05% $59.1420 के स्तर पर बंद हुआ।

अनुज गुप्ता ने अगले सप्ताह के लिए गोल्ड और सिल्वर को लेकर सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल बताया है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते के लिए सोने का सपोर्ट लेवल 137000 और 134000 ($4020/$3950) है, जबकि रेजिस्टेंस लेवल 144000/148000 ($4140/$4200) है। वहीं, चांदी का मजबूत सपोर्ट लेवल 210000/198000 ($55/$50) है, जबकि रेजिस्टेंस लेवल 230000/242000 ($64/$70) है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved